Live TV
Search
Home > क्राइम > Odisha Crime: दूसरे की गर्लफ्रेंड से फ्लर्ट करना पड़ गया भारी! बॉयफ्रेंड ने लड़के की बेरहमी से की पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Odisha Crime: दूसरे की गर्लफ्रेंड से फ्लर्ट करना पड़ गया भारी! बॉयफ्रेंड ने लड़के की बेरहमी से की पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

ओडिशा के केंद्रापड़ा में इंस्टाग्राम पर एक लड़के ने अपने कॉलेज की एक लड़की को मैसेज किया, जिसके बाद लड़की के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़के की बेरहमी से पिटाई की. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया.

Written By:
Last Updated: August 6, 2026 20:54:02 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha Viral Video: ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में इंस्टाग्राम पर एक छात्रा को मैसेज भेजना एक कॉलेज छात्र को भारी पड़ गया. आरोप है कि छात्रा के कथित प्रेमी और उसके दोस्तों ने छात्र का रास्ता रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है. 

क्या है पूरा मामला 

यह घटना राजनगर क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़ित छात्र मदनपुर कॉलेज का छात्र है. वायरल वीडियो में कुछ युवक उसे घेरकर लात-घूंसों और अन्य तरीकों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित की मां ने पट्टामुंडई ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा मदनपुर कॉलेज में पढ़ाई करता है और गोबिंदपुर में अपने मामा के घर रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहा है. घटना वाले दिन वह कॉलेज गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा. बाद में गांव के एक युवक ने उनके परिवार को एक वीडियो भेजा, जिसमें कुछ लड़के उनके बेटे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे. इसके बाद परिवार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की.

पुलिस कर रही मामले की जांच

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो के आधार पर तीन कॉलेज छात्रों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले अधिकांश युवक कॉलेज के छात्र हैं और सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं. फिलहाल पीड़ित छात्र का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि सूचना मिली है कि वह कहीं छिपा हुआ है और उसकी तलाश जारी है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है. सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे. जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. चूंकि मामले में शामिल सभी छात्र नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है.

पट्टामुंडई ग्रामीण थाने के आईआईसी श्रीकांत कुमार बारिक ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. उनके अनुसार, पट्टामुंडई कॉलेज का एक छात्र राजनगर थाना क्षेत्र की एक छात्रा के साथ संबंध में था. आरोप है कि पीड़ित छात्र ने उसी छात्रा को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज दिया था. इससे नाराज होकर छात्रा के कथित प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी.

MORE NEWS