<
Categories: क्राइम

कार से खींच कर लड़की को उठा ले गए हैवान, सुनसान जगह पर नोंच खाया पुरा बदन; दोस्त के सामने ही कर दिया कांड!

Cuttack Gang Rape Case: कटक में कार में दोस्त के साथ मौजूद महिला पर कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है.

Cuttack Gang Rape Case: कटक गैंग रेप केस में एक महिला पर कथित हमले के बाद पुलिस ने बडी जांच शुरू की है. यह घटना निश्चिंतकोइली पुलिस स्टेशन के तहत कटक-चांदबली रोड़ पर सुकरपाडा पेट्रोल पंप के पास हुई. पुलिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और उसका दोस्त एक पार्क की हुई कार में थे, तभी कुछ लड़के कथित तौर पर उनके पास आए. पुलिस ने बताया कि महिला के साथ कथित तौर पर गैंग रेप हुआ था. अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार और को ढूंढने की कोशिश की जा रही है. 

लड़की के साथ हुआ गैंगरेप

कटक ग्रामीण पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात को हुई जब महिला और उसका पुरुष मित्र सुकरपाडा पेट्रोल पंप के पास कटक-चांदबली रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक कार में थे. नशे में धुत कुछ लडके कार के पास आए और महिला और उसके दोस्त को बाहर आने को कहा. जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो आरोपियों ने कथित तौर पर चिमटे से कार की एक खिड़की तोड़ दी और महिला को जबरदस्ती गाड़ी से बाहर खींच लिया.

चार-छह लोगों ने किया रेप

पुलिस ने कहा कि महिला को पर सड़क किनारे एक टूटी-फूटी बिल्डिंग में ले जाया गया, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया. महिलाओं की शिकायत के आधार पर, निश्चिंतकोइली पुलिस स्टेशन में केस नंबर 305 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत केस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं जिस घर की रोटी…’ कंगना रनौत के बिगड़े बोल, पीयुष मिश्रा का पोस्ट शेयर कर नसीरुद्दीन शाह पर कसा तंज

पुलिस ने क्या बोला?

कटका रूरल के SP विनीत अग्रवाल ने कहा कि ‘आरोपियों को पकड़ने के लिए चार स्पेशल टीमें बनाई गई हैं. अलग-अलग जगहों पर रेड़ की जा रही हैं. एक DSP को जांच की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है.’ पुलिस ने कहा कि ‘आगे की जांच चल रही है और इस अपराध में शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.’

ये भी पढ़ें: Gurugram: ’50 हजार का फाइन मंजूर, पर नाव फिर उतरेगी!’ गुरुग्राम के जलभराव में ट्रैफिक पुलिस और कंपनी का बड़ा ड्रामा, जानें पूरा मामला

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

नूंह में एक्सप्रेसवे पुल से नीचे गिरा ट्रक, हॉलिवुड के एक्शन फिल्म की तरह मची तबाही; मचा हड़कंप

Delhi Mumbai Expressway Accident: रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय ट्रक में तीन लोग सवार थे.…

Last Updated: November 25, 2026 15:09:29 IST

‘मेरे साथ सो जाना…’,  स्कूल में पर्दे लगाकर बनाया था सीक्रेट ठिकाना,नंबर काटने की धमकी देकर टीचर छात्रा के साथ करना चाहता था गंदा काम

Guna Teacher Harassment Case:स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि टीचर नरेंद्र कुशवाह कुछ समय…

Last Updated: November 25, 2026 14:24:46 IST

Watch Video: पापा ने ठोके 150 रन, तो बेटे ने किया ऐसा काम; रिएक्शन देख भावुक हुए क्रिकेट फैंस

Marques Ackerman Son: दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में मार्केस एकरमैन…

Last Updated: November 25, 2026 14:02:44 IST

Watch Video:तलाक के 3 साल बाद चढ़ा प्यार का बुखार! शादी के लिए जापान से भारत पहुंचा कपल; 3 बच्चे बने गवाह

Japanese Couple Lucknow Wedding:इतना ही नहीं, इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम देने…

Last Updated: November 25, 2026 13:48:51 IST

Robert Kiyosaki Warning: रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी 2008 से भी बड़ा आर्थिक संकट आने का दावा, निवेशकों को किया आगाह

Robert Kiyosaki ने 2008 से भी बड़े आर्थिक संकट और ग्लोबल डिप्रेशन की आशंका जताई…

Last Updated: November 25, 2026 13:37:24 IST