Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘मैं जिस घर की रोटी…’ कंगना रनौत के बिगड़े बोल, पीयुष मिश्रा का पोस्ट शेयर कर नसीरुद्दीन शाह पर कसा तंज

‘मैं जिस घर की रोटी…’ कंगना रनौत के बिगड़े बोल, पीयुष मिश्रा का पोस्ट शेयर कर नसीरुद्दीन शाह पर कसा तंज

कंगना रनौत ने पीयुष मिश्रा की बात का समर्थन करते हुए नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी बताया है. साथ ही उन्हें कहा कि वे देश का खाते हैं और पड़ोस को सपोर्ट करते हैं. इसके लिए उन्होंने एक लंबी-तौड़ी स्टोरी शेयर की है.

Written By:
Last Updated: August 12, 2026 16:09:15 IST

Mobile Ads 1x1

Kangana Ranaut vs Naseeruddin Shah: अभिनेता से नेता बनीं कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक्टर नसीरुद्दीन शाह को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वे फिर से सुर्खियों में हैं. बता दें कि कुछ समय पहले कंगना रनौत ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कुछ कमेंट किया था, जिस पर जाने-माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने जवाब दिया था. इसके बाद पीयुष मिश्रा ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए नसीरुद्दीन शाह के कुत्ते वाले बयान पर जवाब मांगा था. अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने जवाब दिया है.

पीयुष मिश्रा का पोस्ट

जेपीएससी प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए एक्टर पीयुष मिश्रा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए नसीरुद्दीन शाह पर सवाल उठाया था. उन्होंने लिखा, ‘नसीर साहब, आपने CJP प्रोटेस्ट के दौरान कहा था कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है, वो बोल नहीं सकते. माफ कीजिएगा, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इस वक्त कौन से कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है. जो इस जेपीएससी पेपर लीक के छात्र प्रोटेस्ट पर चुप हैं.’

Kangana Ranaut shared Piyush Mishra Post

लोमड़ी से ज्यादा कुत्ता बनना पसंद

अब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं और उसके लिए लड़ती हूं. नासिर साब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोस देश के लिए हैं. आज के समय में इंसान को कुत्ता कहना, इंसान की तारीफ है क्योंकि वे बहुत क्यूट होते हैं और लॉयल होते हैं. उन्होंने लिखा कि नसीरुद्दीन शाह की तरह लोमड़ी बनने से ज्यादा वफादार कुत्ता बनना पसंद करती हैं.

क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि ये बहस पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के प्रदर्शन पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर शुरू हुआ था. इस दौरान नसीरुद्दीन शाह ने शांत रहने वाले लोगों को मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते जैसा बताया था. इसके बाद झारखंड प्रोटेस्ट में हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाकर पीयुष मिश्रा ने उनपर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा कि वे अब चुप क्यों है? अब कंगना रनौत ने उनके इस पोस्ट का समर्थन किया है.

MORE NEWS