<
Categories: क्राइम

Lodhran Beauty Parlour Murder: ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की निकली लाश, मामला जान पुलिस के भी छूटे पसीने; वीडियो वायरल

Lodhran Beauty Parlour Murder:पुलिस ने बताया कि पीड़िता शादी से पहले की तैयारियों के लिए शहर के एक ब्यूटी पार्लर गई थी तभी संदिग्ध ने कथित तौर पर वहां घुसकर उस पर चाकू से हमला किया और उसका गला काट दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई.इसके बाद हमलावर ने खुद भी अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की और बेहोश हो गया.

Lodhran Beauty Parlour Murder: सपनों से सजी एक दुल्हन… हाथों में मेहंदी, आंखों में नए जीवन की चमक और दिल में हजारों अरमान. लेकिन किसे पता था कि खुशियों का ये दिन पल भर में खौफनाक मंजर में बदल जाएगा. जिस दिन उसे दुल्हन बनकर अपने नए घर जाना था, उसी दिन उसकी जिंदगी बेरहमी से छीन ली गई. भरोसे के रिश्ते ने ही उसे धोखा दिया एक ऐसा वार, जिसने न सिर्फ एक लड़की की सांसें छीन लीं, बल्कि उसके पूरे परिवार के सपनों को भी हमेशा के लिए तोड़ दिया. यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है, जहां प्यार के नाम पर जुनून ने एक मासूम जिंदगी को खत्म कर दिया. 

यहा मामला पाकिस्तान का का है. जिसे सुन कर हर किसी का दिल दहल गया.  पुलिस ने बताया कि गुरुवार को लोधरान ज़िले में शादी के झगड़े में एक दुल्हन की उसके कज़िन ने कथित तौर पर हत्या कर दी.

ब्यूटी पार्लर गई थी पीड़िता

लोधरन पुलिस के मुताबिक पीड़िता सिदरा अपनी बारात आने से पहले ब्राइडल मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी, जहां उसकी बुआ का बेटा मुदस्सर भी पहुंच गया. उसने सिदरा को टॉर्चर किया और चाकू से उसका गला काट दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उसने उसी चाकू से खुद को मारने की कोशिश की लेकिन बच गया.

कज़िन सिदरा से शादी करना चाहता था संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक सिदरा के माता-पिता ने अपनी बेटी की शादी मुदस्सर से करने से मना कर दिया था क्योंकि वह बेरोज़गार था. खबर है कि शादी से कुछ दिन पहले परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था जब मुदस्सर का परिवार शादी रोकने के लिए सिदरा के घर गया था. लेकिन परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी.  शादी गुरुवार को होनी थी.

आत्महत्या करने की कोशिश

इसके बाद हमलावर ने खुद भी अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की और बेहोश हो गया.उसकी हालत गंभीर है.

चल रही है मामले की जांच

रेस्क्यू और पुलिस टीमों ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में शिफ्ट कर दिया, जबकि घायल संदिग्ध को पहले लोधरान DHQ हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में उसकी गंभीर हालत के कारण बहावल विक्टोरिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST