Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के हिंजवड़ी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ डिनर पर गई और सुबह पीजी में उसकी लाश मिली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र में बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर
Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के हिंजवड़ी इलाके में एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ. जिस रिश्ते को जल्द ही शादी के बंधन में बंधना था, उसी रिश्ते में कथित तौर पर ऐसा विवाद हुआ कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान चली गई. मृतका की पहचान कोमल ढाके के रूप में हुई है. हत्या का आरोप उसके बॉयफ्रेंड शुभम कालबांडे पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस इंस्पेक्टर सिद्धाराम म्हेत्रे के मुताबिक, कोमल और शुभम पिछले करीब साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. यहां तक कि उनके परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी. बाहर से सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था लेकिन उनके रिश्ते में शक और विवाद की जगह बन चुकी थी.
#WATCH | Pimpri-Chinchwad, MH: Hinjawadi Police Station Inspector Siddharam Mhetre says, “The deceased, Komal Dhake, and the accused, Shubham Kalbande, had been in a romantic relationship for the past three to three-and-a-half years… The couple intended to get married soon, and both their families were aware of their relationship. However, Komal frequently suspected Shubham of having an affair with another woman, which often led to arguments between them. On the night of November 22, the two went out for a meal. Afterwards, they returned to her PG in Sakrewadi, Hingoli, where Komal resided, arriving between 12.30 am and 1.00 am on November 23. Once there, an argument broke out again, stemming from Komal’s suspicions… As a result, she died. Shubham remained at the scene, and the following morning, he called 112 to request an ambulance. Upon arriving at the location, the police found Komal dead…”
— ANI (@ANI) November 24, 2026
पुलिस के मुताबिक, कोमल को अक्सर शक होता था कि शुभम का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस होती थी. यह शक धीरे-धीरे उनके रिश्ते में तनाव की बड़ी वजह बन गया. 22 नवंबर की रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ.
बताया गया कि 22 नवंबर की रात दोनों साथ में खाना खाने बाहर गए थे. इसके बाद वे कोमल के PG लौट आए. पुलिस के अनुसार, दोनों रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच वहां पहुंचे. PG पहुंचने के बाद एक बार फिर दूसरी महिला के साथ अफेयर के शक को लेकर बहस शुरू हो गई. इसी विवाद के दौरान कथित तौर पर शुभम ने कोमल की हत्या कर दी.
पुलिस इंस्पेक्टर के मुताबिक, घटना के बाद शुभम मौके पर ही रुका रहा. अगली सुबह उसने एम्बुलेंस बुलाने के लिए 112 नंबर पर कॉल किया. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कोमल मृत अवस्था में मिली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी शुभम कालबांडे को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: जेब से निकाली नोटों की गड्डी, फिर सिर्फ 500 रुपये लेकर वापस रख दिए पैसे! घरवाले भी रह गए हैरान
Vaibhav Sooryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट का इतिहास बदलकर रख दिया है.…
Vaibhav Suryavanshi century: वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई…
Multiple Marriages Fraud: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…
Mumbai Patal Lok Project: मुंबई की सड़कों पर लगने वाला जाम किसी से छुपा नहीं…
Guna teacher case: मध्य प्रदेश के गुना स्थित पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट के…
Vaibhav Sooryavanshi Fastest Century: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया…