Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का शव उनके फ्लैट में सड़ी-गली हालत में मिला. परिवार को लगता था कि वह लंदन में MBA की पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन पुलिस के मुताबिक मुग्धा अगस्त में ही लंदन छोड़कर पुणे आ गई थीं. 23 अक्टूबर को माता-पिता से आखिरी बार बात करने के बाद उनका फोन बंद हो गया था. बैंक स्टेटमेंट से उनके पुणे में होने का पता चला. पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जिस बेटी को लंदन में ढूंढ रहा था परिवार, वह पुणे के फ्लैट में मृत मिली
Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. परिवार को लगता था कि मुग्धा लंदन में रहकर MBA की पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन पुलिस की जांच में पता चला कि वह अगस्त में ही लंदन छोड़ चुकी थीं और पुणे में रह रही थीं. परिवार को इस बात की जानकारी तक नहीं थी. कई दिनों तक बेटी से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. बैंक स्टेटमेंट से मुग्धा के पुणे में होने का पता चला. इसके बाद परिवार पुलिस के साथ उसके फ्लैट पहुंचा, जहां दरवाजा तोड़ने पर अंदर मुग्धा का शव सड़ी-गली हालत में मिला. फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
पुलिस के मुताबिक, मुग्धा के पिता अविनाश देशमुख ने छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. परिवार को जानकारी थी कि मुग्धा लंदन में रहकर MBA की पढ़ाई कर रही हैं. 23 अक्टूबर को उनकी माता-पिता से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी. इस दौरान मुग्धा ने बताया था कि उनका किसी जगह इंटरव्यू है. इसके बाद उन्होंने जल्दबाजी में फोन रख दिया. अगले दिन जब परिवार ने उनसे दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद मिला. कई बार प्रयास करने के बाद भी बात नहीं हो सकी. शुरुआत में परिजनों को लगा कि शायद वह किसी काम में व्यस्त होंगी, लेकिन लगातार संपर्क नहीं होने पर उनकी चिंता बढ़ गई.
मुग्धा से संपर्क नहीं होने पर उनके पिता ने लंदन में रहने वाली उनकी दोस्त निकिता से बात की और बेटी के बारे में पता लगाने को कहा. इसके बाद निकिता ने लंदन पुलिस से संपर्क कर मुग्धा के लापता होने की जानकारी दी. वहां से जो जवाब मिला, उसने परिवार को हैरान कर दिया. लंदन पुलिस के मुताबिक, मुग्धा अगस्त महीने में ही लंदन छोड़ चुकी थीं. यानी परिवार को अब तक यही लगता रहा कि मुग्धा लंदन में हैं, जबकि वह वहां से जा चुकी थीं. इसके बाद परिजनों ने उनके बैंक स्टेटमेंट और दूसरी जानकारियों की जांच की. इसी दौरान पता चला कि मुग्धा भारत लौट आई थीं और पुणे में रह रही थीं.
जांच में सामने आया कि मुग्धा अगस्त से पुणे की लोढ़ा सोसायटी में एक फ्लैट में रह रही थीं. इसके बाद परिजन छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के साथ पुणे पहुंचे. वहां पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की शिरगांव टीम की मदद ली गई. पुलिस और परिवार के लोग मुग्धा के फ्लैट तक पहुंचे, लेकिन दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. फोन पर भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था. आखिरकार पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा. अंदर मुग्धा का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बेटी की तलाश में निकले परिवार को जब इस तरह उसकी मौत की खबर मिली तो घर में मातम छा गया.
फिलहाल मुग्धा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मुग्धा अगस्त में लंदन छोड़कर पुणे क्यों आई थीं और उन्होंने अपने परिवार को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी. 23 अक्टूबर को इंटरव्यू की बात कहने के बाद उनके साथ क्या हुआ और उनकी मौत कैसे हुई, ये भी ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब मिलने बाकी हैं. फिलहाल 34 वर्षीय मुग्धा देशमुख की मौत का मामला कई अनसुलझे सवाल छोड़ गया है. पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी.
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…