ओडिशा क्राइम ब्रांच टीम ने दिल्ली से साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने ओडिशा के व्यक्ति को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाया. उसने 2 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करा ली.
साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार
Cyber Crime: डिजिटल इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही साइबर क्राइम भी बढ़ते जा रहे हैं. साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाकर उनकी जीवनभर की कमाई छीन लेते हैं. इसके लिए वे कभी निवेश के नाम पर ठगी करते हैं, तो कभी उन्हें डरा-धमकाकर उनसे रकम हड़प लेते हैं. हाल ही में ओडिशा क्राइम ब्रांच की साइबर पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन निवेश ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने साइबर क्राइम के आरोप में दिल्ली निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पीड़ित से करीब 2.06 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी.
जांच के अनुसार, पीड़ित को दिसंबर 2024 में व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया गया और उसे एक ग्रुप में जोड़ा गया. इस ग्रुप में मौजूद लोगों ने खुद को वित्तीय विशेषज्ञ बताते हुए एक प्रतिष्ठित कंपनी से जुड़े फंड मैनेजर के रूप में पहचान बनाई और आकर्षक रिटर्न का लालच दिया. लगातार शेयर बाजार से जुड़ी सलाह और विश्लेषण साझा कर पीड़ित का विश्वास जीता गया।.
ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल 2.06 करोड़ रुपये कई खातों में ट्रांसफर कर दिए. बाद में जब उसने निवेश की राशि निकालने की कोशिश की, तो उसे विभिन्न बहानों से टाल दिया गया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ.
मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और बैंक लेन-देन का विश्लेषण कर दिल्ली के द्वारका इलाके से 56 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
इस साइबर क्राइम का केस सॉल्व करते हुए क्राइम ब्रांच ने लोगों को जागरूक करने के लिए उनसे अपील की है कि वे सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले निवेश के लालच से सावधान रहें, लोग किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें. साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें.
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…