Live TV
Search
Home > क्राइम > रात में घर में घुसे चोर, जेवरों के साथ 30 किलो चीनी भी कर गए पार, सीतापुर में हैरान करने वाली वारदात

रात में घर में घुसे चोर, जेवरों के साथ 30 किलो चीनी भी कर गए पार, सीतापुर में हैरान करने वाली वारदात

Sitapur theft: के कोरिया गांव में चोर एक घर से सोने-चांदी के जेवरों के साथ करीब 30 किलो चीनी भी चोरी कर ले गए. परिवार के सोने के दौरान हुई इस वारदात की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है. चीनी की चोरी गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Written By:
Last Updated: August 27, 2026 19:39:20 IST

Mobile Ads 1x1

Sitapur theft: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है. इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के मजरा कोरिया में चोर एक घर से चांदी और सोने के जेवरात के साथ करीब 30 किलो चीनी भी चोरी कर ले गए. आमतौर पर चोर नकदी, जेवर और महंगे सामान पर हाथ साफ करते हैं, लेकिन इस घटना में शक्कर की चोरी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

रात में घर में घुसे चोर, सोता रहा परिवार

कोरिया गांव निवासी चंद्रपाल के मुताबिक, करीब दो दिन पहले रात के समय परिवार के सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात चोर मकान में दाखिल हो गए. परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी और बदमाश घर में रखे सामान को खंगालते रहे. चोरों ने घर में रखे कीमती सामान को निशाना बनाया. उन्होंने चांदी के जेवर, एक जोड़ी चांदी की पायल और सोने के एक जोड़ी कुंडल चोरी कर लिए. इसके बाद बदमाशों ने घर में रखा अन्य सामान भी देखा.

जेवर के साथ 30 किलो चीनी भी ले गए

चोरी की इस वारदात में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बदमाश घर में रखी करीब 30 किलो शक्कर भी अपने साथ ले गए. सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला. जांच करने पर जेवर और चीनी गायब मिली. परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद चंद्रपाल ने इमलिया सुल्तानपुर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े सुराग तलाश रही है. चोरी की इस घटना में सबसे ज्यादा चर्चा 30 किलो चीनी ले जाने को लेकर हो रही है. स्थानीय लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. हाल के दिनों में चीनी की कीमतों में आई तेजी को देखते हुए कुछ लोग इस चोरी को उससे जोड़कर भी देख रहे हैं. हालांकि, चोरों ने चीनी आखिर किस वजह से चुराई, इसका पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

MORE NEWS