<
Categories: क्राइम

Sonipat woman murder: पहले घरेलू झगड़ा, फिर खूनी वारदात…सोनीपत में 32 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी

Sonipat woman murder: सोनीपत के गांव रहमाणा में खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय राजवंती की धारदार कृषि उपकरण से हमला कर हत्या कर दी गई. महिला के पति नरेश पर हत्या का आरोप है. दोनों बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे और अपने करीब 11 साल के बेटे के साथ रह रहे थे. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को वारदात की वजह बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

Sonipat woman murder: हरियाणा के सोनीपत से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. गांव रहमाणा में किसान के खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय महिला राजवंती की धारदार कृषि उपकरण से हमला कर हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में महिला के पति नरेश पर हत्या का आरोप सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है. घटना के बाद से आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

मुजफ्फरपुर से सोनीपत आए थे पति पत्नी

राजवंती और उसका पति नरेश मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे. दोनों अपने करीब 11 साल के बेटे के साथ सोनीपत के गांव रहमाणा में किसान राजेंद्र के खेत में बने कमरे में रह रहे थे. बताया गया है कि पति पत्नी के बीच अक्सर घरेलू मामलों को लेकर विवाद होता था. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों शराब पीने के आदी थे और आए दिन उनके बीच कहासुनी होती रहती थी. इसी बीच घरेलू विवाद के बाद महिला पर हमला किए जाने की घटना सामने आई.

नशे में पति पर हमला करने का आरोप

आरोप है कि वारदात के समय नरेश शराब के नशे में था. घरेलू विवाद के दौरान उसने राजवंती पर कस्सी से हमला कर दिया. महिला के चेहरे, सिर और पेट पर कई वार किए गए. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

एफएसएल टीम ने जुटाए घटनास्थल से साक्ष्य

पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस अब वारदात से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि गांव रहमाणा से महिला की हत्या की सूचना मिली थी. शुरुआती जांच में महिला के पति पर हत्या करने का आरोप सामने आया है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है और महिला पर किसी तेजधार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस आरोपी पति नरेश की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

मुरादाबाद हाईवे पर अचानक बिखर गईं लाखों मछलियां, मुरादाबाद हाईवे पर अजीब नजारा, लगा लंबा जाम

Fish scattered on the road: मुरादाबाद में दिल्ली रामपुर हाईवे पर मुंढापांडे जीरो पॉइंट के…

Last Updated: November 7, 2026 20:39:52 IST

कानपुर में महिला बॉक्सर मंतशा की संदिग्ध मौत, हाईवे किनारे मिला शव, दिवाली की खरीदारी के लिए निकली थी घर से

Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…

Last Updated: November 7, 2026 19:52:33 IST

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST