सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी की शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. कार्ड में आज रात 8 बजे से शुरू होने वाले 'महफिल-ए-सूफियाना' समेत दो दिनों के खास इवेंट्स की पूरी लिस्ट है. लेकिन क्या ओर्री वाकई दुल्हनिया लाने जा रहे हैं या फिर इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है?
सोशल मीडिया सेंसेशन और सेलेब्रिटीज़ के पसंदीदा ओर्री (Orry) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि ओर्री शादी करने जा रहे हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनकी शादी के कार्ड (निमंत्रण पत्र) की तस्वीरें और वीडियो भी खूब शेयर किए जा रहे हैं.
खुद ओर्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शादी के कार्ड का एक वीडियो शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
वायरल हो रहे कार्ड के मुताबिक, ओरी का ‘वेडिंग वीकेंड’ 26 और 27 तारीख को तय किया गया है. इन दो दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारी है. इस पूरे इवेंट को एक खास नाम भी दिया गया है, जिससे यह किसी बड़ी और भव्य शादी जैसा लग रहा है.
कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार, इस जश्न की शुरुआत आज रात(26 September) 8 बजे से हो रही है. पहली शाम “महफिल-ए-सूफियाना” के नाम होगी, जिसमें संगीत और लाइव परफॉर्मेंस का इंतज़ाम किया गया है. कार्ड के मुताबिक, यह ओरी के इस वेडिंग वीकेंड का पहला फंक्शन है.
सोशल मीडिया पर लोग लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ओरी वाकई शादी के बंधन में बंधने वाले हैं या फिर यह उनका कोई नया पब्लिसिटी स्टंट या खास प्रोजेक्ट है. फिलहाल फैंस उनके अगले अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.


ओर्री के वायरल शादी के कार्ड के मुताबिक, 27 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ‘रंग-ए-इश्क’ नाम का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद रात 8:00 बजे से ‘शादी मुबारक’ का जश्न शुरू होगा. इस फंक्शन को बेहद भव्य बताया जा रहा है, जिसमें सरप्राइज परफॉर्मेंस और मनोरंजन का वादा किया गया है.
वहीं दूसरी ओर, वायरल कार्ड की बनावट और डिजाइन भी चर्चा का विषय बनी हुई है. कार्ड की तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पूरा इवेंट राजस्थान की थीम पर आधारित है या फिर राजस्थान में ही आयोजित होने वाला है.
हालांकि, इस इनविटेशन को देखकर यह कहना जल्दबाजी होगी कि Orry सच में शादी करने जा रहे हैं. यह किसी वेडिंग-थीम वाली पार्टी, खास सेलिब्रेशन, प्रमोशनल या सोशल इवेंट का हिस्सा भी हो सकता है. ओरी ने शादी के कार्ड का वीडियो तो शेयर किया है, लेकिन अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…