India News (इंडिया न्यूज़) Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस की एंटी रोमियों टीम निष्क्रिय हो रही है। इसी कारण महिलाओं से छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम दिख रही है। मामला मथुरा के गोवर्धन का है जहां बस स्टैंड परिसर में एक महिला श्रद्धालु नींद में थी। तब एक मनचले युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ किया। महिला श्रद्धालु ने गोवर्धन थाने में केस दर्ज करा दिया है।
पीड़ित महिला जबलपुर की है। महिला अपने पति के साथ ब्रज, वृंदावन और गोवर्धन धाम घूमने आई थी। थकावत होने के कारण रात में पति पत्नी गोवर्धन बस स्टैंड परिसर में रुक गए। परिसर में अन्य तीर्थ यात्री भी सोए हुए थे। लेकिन एक मनचले ने सोती महिला श्रद्धालु से साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। महिला श्रद्धालु ने हाथ पकड़ कर विरोध किया, तब अन्य यात्री जाग गए। यात्रियों ने मनचले को पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना सतीश निवासी भरतपुर राजस्थान बताया है। लेकिन मनचले ने यात्रियों को चकमा देकर फरार हो गया। महिला श्रद्धालु ने आरोपी के खिलाफ गोवर्धन थाने में केस दर्ज कराया है।
बता दें कि मथुरा में वृंदावन के बाद दूसरा प्रमुख स्थल गोवर्धन है। हर साल दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु भक्त गिरिराज दर्शन एवं परिक्रमा के लिए आते हैं। गोवर्धन बस स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों यात्री रात में विश्राम करते हैं। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बस स्टैंड परिसर सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिला श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी और चेन स्नेचिंग और छेड़छाड़ की घटना सामने आ रही है।
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.