<
Categories: क्राइम

Wife Murder Husband Cases: जब पत्नियां बनी राक्षसनी! पतियों को दी जहन्नुम से भी बदतर मौत; ये 5 हत्याकांड रुला देंगे खून के आंसू

Wife Murder Husband Cases: पिछले दो सालों  से लगातार कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जब एक पत्नी एक राक्षसनी का रूप धारण कर लेती है और अपने पति को मौत के घाट उतार देती है. जिसके बाद से ही पूरा देश दहशत में है और तो और सबसे ज्यादा डर पुरुषों के मन में बैठा हुआ है.

Husband Murder by Wife Cases: पिछले दो सालों  से लगातार कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जब एक पत्नी एक राक्षसनी का रूप धारण कर लेती है और अपने पति को मौत के घाट उतार देती है. जिसके बाद से ही पूरा देश दहशत में है और तो और सबसे ज्यादा डर पुरुषों के मन में बैठा हुआ है. आज के दौर में पुरुष शादी के नाम से ही घबरा जाते हैं और उसके पीछे की वजह यही है कि आज के दौर में कई पत्नियां अपने पतियों को बेरहमी से मार डालती हैं. ऐसे कई मामले सामने आए हैं. सोनम ने जिस तरह हनीमून पर ले जाकर अपने पति को बेरहमी से मारा. वहीं मुस्कान ने पति के टुकड़े टुकड़े कर उसकी लाश को नीले ड्रम में ठिकाने लगा दिया. इन मामलों ने मर्द समाज में अलग ही खौफ पैदा कर दिया है. सिर्फ यही नहीं बल्कि कई ऐसे मामले और हैं जिनके बारे में जानते ही आपकी रूह कांप जाएगी. चलिए जान लेते हैं ऐसे कहाँ-कहाँ और किस तरह के हत्याकांड हुए? 

शगुन का पैसा ही बना पति की मौत

19 मार्च, 2025 को उत्तर प्रदेश में प्रगति नाम की एक महिला ने अपने पति दिलीप की हत्या करवाने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया. जाँच में पता चला कि शादी के बाद प्रगति और उसके प्रेमी को मिलने में दिक्कतें आ रही थीं, जिसके बाद उन्होंने दिलीप को मारने की योजना बनाई. प्रगति ने किलर को 2 लाख रुपये दिए, जिसमें से 1 लाख रुपये उसे अपनी शादी के दिन पारंपरिक ‘शगुन’ के तौर पर मिले थे. 19 मार्च को दिलीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

इस हत्याकांड से दहला था पूरा भारत

4 मार्च 2025 के दिन मेरठ के रहने वाले मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल ने कर दी. पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की साज़िश रची थी. दोनों ने पहले सौरभ पर चाकू से वार किया, फिर उसके शव के टुकड़े किए, उन टुकड़ों को एक ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया.

पहले सुहागरात फिर मौत का नंगा नाच

गुजरात के गांधीनगर में एक शख्स का पहले अपहरण किया गया फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. पायल नाम की एक महिला को अपने चचेरे भाई से प्यार हो गया था, और इसी वजह से उसने अपने पति भाविक की हत्या की साज़िश रची. पायल और कल्पेश ने तीन अन्य लोगों की मदद से मिलकर भाविक की हत्या को अंजाम दिया. यह हत्या शादी के ठीक चार दिन बाद हुई.

जब पूर्व DGP की पत्नी निकली हत्यारिन

अप्रैल 2025 में, कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या का मामला बेंगलुरु की सुर्खियों में छाया रहा. इस हाई-प्रोफाइल मामले ने काफी सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि इसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया गया था. ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी को बेंगलुरु के HSR लेआउट इलाके में स्थित उनके घर से हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस मामले की शिकायत ओम प्रकाश के बेटे कार्तिकेय ने दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अपनी माँ पल्लवी और अपनी बहन कृति, दोनों पर ही हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस के अनुसार, पल्लवी और ओम के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. अप्रैल 2025 में हुई एक कहा-सुनी के दौरान, पल्लवी ने कथित तौर पर ओम के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया और उसके बाद चाकू तथा बोतल से उन पर हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई.

Gold Rate Today 1 May 2026: सोने की कीमतों में उथल-पुथल! आज का भाव मिस किया तो हो सकता है भरी नुकसान

सबसे खतरनाक हत्याकांड

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. राजा और सोनम अपने हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए थे, जहाँ राजा की हत्या कर दी गई और सोनम लापता हो गई. इसके चलते लोगों में यह शक पैदा हो गया कि या तो किसी ने राजा की हत्या करके सोनम को अगवा कर लिया है, या फिर दोनों की ही हत्या कर दी गई है, लेकिन सोनम के शव को कहीं और ठिकाने लगा दिया गया है. कुल मिलाकर, तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे; हालाँकि, इसी बीच सोमवार को एक खबर सामने आई जिसमें यह संकेत मिला कि सोनम खुद अपने पति राजा की हत्या में शामिल थी. इस मामले ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है, क्योंकि शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इतनी क्रूर हत्या की कहानी ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. 

90s का Emraan Hashmi! हर हीरोइन को चूम चूका है ये सुपरहिट एक्टर; ऐसे ही नहीं कहते थे ‘रोमांटिक किंग’

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST