Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 90s का Emraan Hashmi! हर हीरोइन को चूम चूका है ये सुपरहिट एक्टर; ऐसे ही नहीं कहते थे ‘रोमांटिक किंग’

90s का Emraan Hashmi! हर हीरोइन को चूम चूका है ये सुपरहिट एक्टर; ऐसे ही नहीं कहते थे ‘रोमांटिक किंग’

90s Most Romantic Hero: आज हम एक ऐसे मशहूर एक्टर की बात करने वाले हैं जिसने 90s की हर एक्टर के साथ काम किया हुआ है. इतना ही नहीं काफी मेहनत कर और काफी सारी दिक्कतों का सामना कर बॉलीवुड में नाम कमाया है. एक हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि उस एक्टर ने जितनी हिट फिल्मे दी हैं उससे कई ज्यादा फ्लॉप फिल्मे भी दे चुका है,  लेकिन आज उसके बेटे ने बॉलीवुड का पूरा मोर्चा संभाला हुआ है. हिट पर हिट! अपने पूरे करियर के दौरान, इस एक्टर ने ज़्यादातर रोमांटिक रोल ही निभाए. कई हिट फिल्में देने के बावजूद, एक ऐसा भी समय आया जब उन्होंने अपनी पत्नी की सलाह मानकर एक्टिंग को पूरी तरह से अलविदा कह दिया. चलिए जान लेते हैं कि वो एक्टर कौन है. 

Last Updated: May 1, 2026 | 7:09 AM IST
90s hit actor - Photo Gallery
1/6

40 फिल्मे रहीं फ्लॉप

ये एक ऐसा एक्टर था जिसने फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है. जिनकी एक्टिंग देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते थे. लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू करते ही, उन्होंने अपने पिता की किस्मत रातों-रात बदल दी. ये सुपरस्टार अपने करियर में 40 फ्लॉप फिल्में दे चुका था.  प्यार से "रोमांटिक किंग" के नाम से जाने जाते थे.

Romantic king of bollywood - Photo Gallery
2/6

बचपन से शुरू किया इंस्डस्ट्री में काम

हिंदी सिनेमा के वो बेहतरीन  एक्टर, कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर थे. जिन्होंने इंडस्ट्री में आते ही पूरे भारत का ध्यान खींच लिया था. बता दें कि उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी! अपने पिता की फिल्मों में एक बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी.

rishi kapoor films - Photo Gallery
3/6

इस फिल्म से किया असली सफर शुरू

लेकिन, सिनेमा की दुनिया में एक लीड एक्टर के तौर पर उनका ऑफिशियल डेब्यू 1973 में फिल्म *बॉबी* से हुआ. इस फिल्म में रोमांटिक लीड का रोल निभाकर वह रातों-रात स्टार बन गए. इस फिल्म में उन्होंने डिंपल कपाड़िया के साथ काम किया था.

bollywood 90s actor - Photo Gallery
4/6

इस फिल्म के बाद बदली किस्मत

बता दें कि 'बॉबी' के बाद, ऋषि कपूर ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा. इस फिल्म के बाद, उन्होंने अपने पूरे करियर में कई और फिल्मों में काम किया, और ऐसी एक्टिंग की जो आज भी याद की जाती है.

rishi  kapoor nitu films - Photo Gallery
5/6

पत्नी के साथ कर चुके कई फिल्मों में काम

ऋषि कपूर ने अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया और हिट पैट हिट दीं. इन फिल्मों के गानों ने भी जबरदस्त तहलका मचाया. इस जोड़ी ने 'खेल खेल में', 'कभी कभी', 'अमर अकबर एंथनी', 'पति पत्नी और वो', और 'दुनिया मेरी जेब में' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया.

90s hit films - Photo Gallery
6/6

रोमांस के किंग

इसके बाद, 1974 से 1997 तक, ऋषि कपूर ने ज़्यादातर एक ही तरह के रोल निभाए,  रोमांटिक लीड के रोल. इन फिल्मों में से 11 फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर हिट रहीं. हालांकि, ऋषि कपूर की 40 फिल्में फ्लॉप साबित हुईं.

More News