India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Fire News: पश्चिम-दक्षिण दिल्ली के पालम इलाके से एक दर्दनाक घटना की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज (मंगलवार) एक घर में आग लग गई। जिसमें एक महिला की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। वहीं इस घटना में महिला के पति और दो बेटे मामूली रुप से घायल हुए हैं।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पालम के गली नंबर 17 में रात करीब दो बजे एक घर में आग लग गई। जिसकी सूचना मिलते हीं दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत से लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस घर में फंसे लोगों को परिवार और दमकलकर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना को लेकर दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पान के बाद उस परिवार को घर के बाहर निकाला गया। जिसमें से महिला की मौत हो चुकी थी। इसके साथ हीं महिला का शरीर भी आधा जला हुआ था।
पुलिस ने महिला की पहचान रेनु के रुप में की है। वहीं उनके पति पप्पू गुप्ता और दो बेटे भी घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आग लगने का पहला कारण संभवत शॉर्ट सर्किट बताया है। आगे की जांच जारी है।
Also Read: