Hindi News / Indianews / Weather Update Delhis Temperature Rises Amid Strong Winds Sweat Left In February Itself

Weather Update: तेज हवाओं के बीच बढ़ा दिल्ली का तापमान, फरवरी में ही छुटे पसीने

दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान फरवरी महीने में 30 डिग्री के उपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री  रहा था। 20 फरवरी को 2 सालों में फरवरी का सबसे ज्यादा गर्म तापमान दर्ज किया गया है। आईएमडी (मौमस विभाग) के मुताबिक इस वक्त […]

BY: Divya Gautam • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान फरवरी महीने में 30 डिग्री के उपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री  रहा था। 20 फरवरी को 2 सालों में फरवरी का सबसे ज्यादा गर्म तापमान दर्ज किया गया है। आईएमडी (मौमस विभाग) के मुताबिक इस वक्त उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और यहां तक कि पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

  • तापमान के आगे भी बढ़ने की आशंका
  • फरवरी में छुटे पसीने
  • गर्मी का 55 साल में तीसरा रिकॉर्ड
तापमान के आगे भी बढ़ने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार देखा जाए तो अभी अधिकतम तापमान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और यहां तक कि पश्चिम भारत में सामान्य से ऊपर जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ ने अभी हमारे क्षेत्र को प्रभावित किया है और ये ऊंचे इलाकों में वर्षा होने की वजह बना है। पिछले कई दिनों से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम खास तौर से शुष्क था। इसलिए आसमान साफ है जो इस क्षेत्र में बढ़ते तापमान की प्रवृत्ति के लिए अनुकूल है। मौसम के शुष्क होने से आगे भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।

लंदन से अपने दोस्त से मिलने भारत आई लड़की, लड़के ने होटल बुक कर पहले किया रेप फिर लिफ्ट में…., सुन कांप जाएगी रूह

फरवरी में छुटे पसीने

दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान 30 डिग्री के उपर पहुंच गया है। इससे पहले 9 नवंबर 2022 को तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री  रहा था। 20 फरवरी को 2 सालों में फरवरी का सबसे ज्यादा गर्म तापमान दर्ज किया गया है।

गर्मी का 55 साल में तीसरा रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में तापमान के इस तरह बढ़ने ने 55 साल में 3 बार रिकॉर्ड कायम किया है, सोमवार 20 फरवरी को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े- Assam Murder: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति और सास की ली जान, टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखीं लाश

Tags:

Heat Wave NewsIMDNaresh Kumarwestern disturbanceआईएमडीपश्चिमी विक्षोभमौसम समाचार

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue