होम / Amarnath Pilgrimage : 2022 में कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

Amarnath Pilgrimage : 2022 में कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

Harpreet Singh • LAST UPDATED : March 27, 2022, 6:56 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Amarnath Pilgrimage :
अगर आप भी बाबा बर्फानी के दर्शनों के बारे में सोच रहें हैं और यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहें हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा की तारीख का ऐलान हो गया है।

इस बार यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है। बता दें कि यह यात्रा 43 दिन चलेगी। जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर लेफ्टिनेंट गवर्नर आफिस की तरफ से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। Amarnath Pilgrimage

वहीं लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के साथ एक बैठक की गई थी। बैठक के बाद यात्रा की तारीख फाइनल की गई।

बता दें कि 2019 में जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेकर केंद्र शासित प्रदेश में शामिल करने की प्रक्रिया के दौरान अमरनाथ यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी थी। इसके अलावा पिछले दो साल कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित रही और सांकेतिक तौर पर ही अमरनाथ यात्रा हुई।

30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा Amarnath Pilgrimage

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है कि 30 जून से यात्रा शुरू होगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन यात्रा का समापन होगा।

गौरतलब है कि हर साल लाखों लोग देश और अन्य देशों से बाबा अमरनाथ की यात्रा में शामिल होते हैं। इस यात्रा का जिम्मा राज्य सरकार का होता है। Amarnath Pilgrimage

दो अप्रैल से किए जाएगे रजिस्ट्रेशन 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार जो यात्रा करना चाहता है उसे रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन की ये प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। बोर्ड के निदेर्शों के अनुसार एक दिन में 20 हजार लोगों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

इसके अलावा आप यात्रा के दिनों में भी काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य किया गया है। Amarnath Pilgrimage

Read More : Crime : पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खाया जहर, जाने पूरा मामला?

Read Also : MI Set Target Of 178 Runs For DC: मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 178 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन ने नाबाद बनाए 81 रन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

HD Kumaraswamy: जेडीएस सेक्स स्कैंडल मामले में देवगौड़ा के पोते को करेगी निलंबित, कुमारस्वामी का बड़ा बयान- Indianews
COVID-19 Vaccine: कोविड-19 वैक्सीन से हो सकती है यह समस्या, एस्ट्राजेनेका ने किया बड़ा खुलासा -India News
PM Modi: ‘साजिश रची जा रही है’, अमित शाह के डीपफेक वीडियो पर पीएम मोदी ने दी चेतावनी- Indianews
NEET UG 2024: नीट में इतने अंकों पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, जानें कितना लाना होगा मार्क्स -India News
KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 154 रन का लक्ष्य, कुलदीप यादव का चला बल्ला-Indianews
Reservation: चुनावी माहौल में Reservation पर चर्चा तेज, देश में एससी-एसटी आरक्षण पर जानें जनता की राय-Indianews
Homemade Toner: ओपन पोर्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए घर पर ही बनाएं ये फेस टोनर -Indianews
ADVERTISEMENT