India News (इंडिया न्यूज), Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। बता दें, इस सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली चुनावी माहौल के बीच बीजेपी की यह पहली सूची राजनीतिक हलचल को और तेज कर सकती है।
बता दें, प्रवेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत नेता हैं और दिल्ली में उनकी राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है। नई दिल्ली सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि यह सीट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गढ़ मानी जाती है। ऐसे में, बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 30 से अधिक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने इस बार नए और अनुभवी नेताओं को मिलाकर रणनीति तैयार की है। बीजेपी का मुख्य लक्ष्य इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती देना है और सत्ता में वापसी करना है।
BJP’s first list released
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 29 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें कुछ प्रमुख नेता शामिल हैं जो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे।
1. आदर्श नगर – श्री राज कुमार भाटिया
2. बादली – श्री दीपक चौधरी
3. रिठाला – श्री कुलवंत राणा
4. नांगलोई जाट – श्री मनोज शौकीन
5. मंगोलपुरी (अजा) – श्री राजकुमार चौहान
6. रोहिणी – श्री विजेन्द्र गुप्ता
7. शालीमार बाग – श्री अशोक गोयल
8. मॉडल टाउन – श्री दुष्यन्त कुमार गौतम
9. करोल बाग (अजा) – श्रीमती रेखा गुप्ता
10. पटेल नगर (अजा) – श्री राज कुमार आनंद
11. राजौरी गार्डन – श्री आशीष सूद
12. जनकपुरी – सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
13. बिजवासन – श्री कैलाश गहलोत
14. नई दिल्ली – श्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
15. जंगपुरा – सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
16. मालवीय नगर – श्री सतीश उपाध्याय
17. आर.के. पुरम – श्री अनिल शर्मा
18. महरौली – श्री गजेन्द्र यादव
19. छतरपुर – श्री करतार सिंह तंवर
20. अम्बेडकर नगर (अजा) – श्री खुशीराम चुनार
21. कालकाजी – श्री रमेश बिधूड़ी
22. बदरपुर – श्री ओम प्रकाश शर्मा
23. पटपड़गंज – श्री नारायण दत्त शर्मा
24. विश्वास नगर – श्री रवीन्द्र सिंह नेगी
25. कृष्णा नगर – डॉ. अनिल गोयल
26. गांधी नगर – श्री ओम प्रकाश शर्मा
27. सीमापुरी (अजा) – श्री कुमारी रिंकू
28. रोहतास नगर – श्री जितेन्द्र महाजन
29. घोंडा – श्री अजय महावर
Delhi Elections 2025: BJP और कांग्रेस के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान ‘जब मैं जेल गया था तो… ‘