India News Delhi (इंडिया न्यूज़), MCD Budget 2025: दिल्ली नगर निगम (MCD) की विशेष बजट बैठक 13 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक डॉ. एस. पी. मुखर्जी सिविक सेंटर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जिसमें नगर निगम के कमिश्नर 2024-25 के संशोधित बजट अनुमानों और 2025-26 के बजट अनुमानों को पेश करेंगे। इस दौरान आगामी वित्त वर्ष के लिए करों, शुल्क और उपकरों की दरों पर चर्चा की जाएगी।
इस विशेष बैठक में दिल्ली नगर निगम के आय और व्यय का लेखा-जोखा पेश किया जाएगा। इस दौरान यह भी बताया जाएगा कि किन विकास कार्यों के लिए कितना बजट रखा गया है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि आगामी वित्त वर्ष में कौन से करों में बदलाव किए जाएंगे और नई दरें क्या होंगी। इस दौरान आम जनता और नगर निगम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
MCD Budget 2025
दिल्ली नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निकायों में से एक है और यह शहर में सफाई व्यवस्था, सड़कों का रखरखाव, पार्कों की देखरेख, स्कूलों और अस्पतालों का संचालन जैसे अहम कार्य करता है। हर साल नगर निगम का बजट पेश किया जाता है, जिसमें राजस्व और खर्चों का अनुमान लगाया जाता है।
हाल के वर्षों में MCD की वित्तीय स्थिति कुछ ठीक नहीं रही है। कर्मचारियों को वेतन भुगतान में देरी, विकास कार्यों में बाधाएं और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। ऐसे में इस बजट में यह साफ होगा कि निगम अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कौन से कदम उठाने वाला है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि दिल्ली में हाउस टैक्स, ट्रेड लाइसेंस फीस, पार्किंग चार्ज और अन्य सेवाओं की दरों में कोई बदलाव होगा या नहीं। इस बजट का दिल्ली के लाखों निवासियों की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इसलिए सभी की नजरें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।
जामिया में बवाल के बाद अमानतुल्लाह खान की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने तेज की छापेमारी