Hindi News / Delhi / Delhi Politics Free Cylinder Bomb Exploded In Delhi Before Holi Aap Found A New Way To Trouble Rekha Gupta Photo Revealed

Holi से पहले दिल्ली में फटा ' फ्री सिलेंडर बम', रेखा गुप्ता की नाक में दम करने का AAP ने निकाला नया तरीका, सामने आई Photo

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने साल में दो बार त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। अब होली में दो दिन बचे हैं। भाजपा सरकार ने मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा नहीं की है। आप ने 40 जगहों पर प्रदर्शन कर भाजपा को चुनावी वादे याद दिलाए।

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Politics: भाजपा के चुनावी वादे पर आम आदमी पार्टी आक्रामक है। आज (बुधवार) दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन हुए। आप नेताओं ने होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने साल में दो बार त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। अब होली में दो दिन बचे हैं। भाजपा सरकार ने मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा नहीं की है। आप ने 40 जगहों पर प्रदर्शन कर भाजपा को चुनावी वादे याद दिलाए।

पूर्व विधायक ऋतुराज झा, पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं। पुलिस ने खाली सिलेंडर के साथ नारेबाजी कर रहे ऋतुराज झा व अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से वादे किए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान इसे भाजपा की गारंटी तक कहा था। महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा जुमला साबित हुआ है।

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम का मिजाज! इस दिन से तापमान में आएगी गिरावट, IMD ने दी चेतावनी

मार खाओ इनाम पाओ…UP के इस गांव में होली पर मर्दों की होती है खूब धुनाई

AAP ने रेखा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

उन्होंने कहा, “भाजपा ने साल में दो बार मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। महिलाएं होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रही हैं। दिल्ली की महिलाएं भाजपा से पूछ रही हैं कि क्या मुफ्त सिलेंडर भी हर महीने 2500 रुपये की तरह एक और जुमला साबित होगा।” आप ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को उसके चुनावी वादे याद दिलाना अब अपराध बन गया है। पुलिस ने आईटीओ पर प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

खाली सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन

पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की गई। कालकाजी और संगम विहार में आप कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडर लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2500 रुपये देने का वादा जुमला निकला। क्या होली पर मुफ्त सिलेंडर भी जुमला साबित होगा? ऋतुराज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव से पहले किए गए वादों की भी याद दिलाई।

सास के सामने जल गई थी ये बहू, Holi पर ससुराल में ना करें ये गलती, वरना तबाह हो जाएगा पूरा परिवार

Tags:

aapAAP protestAAP vs BJPAtishiBJPDelhi free gas cylinder schemedelhi newsDelhi politicsfree gas cylinder
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue