India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। 11 मार्च को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जिसमें अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी के साथ दिल्ली से सटे इलाकों में मौसम लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 मार्च के दौरान दिल्ली में बारिश की संभावना है।
Delhi Weather update
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शहर में आर्द्रता का स्तर 87 से 35 प्रतिशत के बीच रहा। बुधवार को दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
14 मार्च के बाद आएगी तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 मार्च तक दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है। 17 मार्च तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक गिरने की संभावना है।