होम / Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 28, 2023, 12:08 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में मौसम का अब सुहाना रूप देखने को मिलने वाला है। जहां अब दिल्ली की सुबह सर्द हवाओं के साथ-साथ हल्की-हल्की कोहरे के साथ होने वाली है। क्योंकि हवा की दिशाओं में बदलाव से दिल्ली-एनसीआर का पारा अब गिरेने वाला है। जिसकी जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि, शनिवार सुबह धुंध छा सकती है। कमोबेश ऐसी स्थिति पूरे सप्ताह रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ये भी बताया कि, दिन में धूप खिलने से मौसम थोड़ा साफ होगा, लेकिन शाम होते ही सर्द हवा के कारण रात का तापमान गिर सकता है।

जानिए कैसा रहेगा तापमान

इसेक साथ ही मौसम के तापमान के बारे में जानकारी देते हुए प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। जिसके बाद इस विषय पर विशेषज्ञों का कहना है कि, पिछले कुछ दिन से मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब बना हुआ है। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है।

जानिए मौसम विभाग की रिपोर्ट

वहीं दिल्ली एनसीआर के बदतले मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा कि, शनिवार से दिल्ली में सुबह धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में शनिवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने का अनुमान है, जिसका असर प्रदूषण के स्तर पर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ankur Jain की दुल्हन ने पहना 3डी वेडिंग गाउन, खूबसूरती देख हो जाएंगे दंग -Indianews
इस वजह से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ से बाहर हुई थी Hina Khan, सालों बाद मेकर्स ने खोला राज -Indianews
Muslims Use Most Condoms Fact: मुस्लिम सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं! सरकारी आकड़े ने खोल दी ओवैसी के इस दावे की पोल-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस में न दिशा बची है न ही…, शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को लेकर कही ये बड़ी बात-Indianews
Arijit Singh के कॉन्सर्ट में झूमी पाक एक्ट्रेस Mahira Khan, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात -Indianews
Surat: शख्स ने कामकाजी महिला से शादी करने पर कहा कुछ ऐसा, अब हो रहा ट्रोल
Heatwave: कोलकाता में गर्मी ने तोड़ा 44 साल का रिकॉर्ड, सदी की सबसे लंबी लू ने बढ़ाई टेंशन – indianews
ADVERTISEMENT