Hindi News / Delhi / Heat Breaks The Record Of 72 Years In Delhi

29 अप्रैल 1941 के बाद 2022 में अप्रैल सबसे ज्यादा गर्म, भीषण लू की चेतावनी, आरेंज अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत?

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी ने दिलाई राहत मौसम विभाग ने चेताया अभी कुछ दिनों तक और अधिक बढेगा तापमान इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। वहीं […]

BY: Naresh Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
  • देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है
  • उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी ने दिलाई राहत
  • मौसम विभाग ने चेताया अभी कुछ दिनों तक और अधिक बढेगा तापमान

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन राहत नहीं मिलेगी। तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

राजस्थान के धौलपुर में यह 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि गर्मी से बचाव के लिए तैयार रहें। शुक्रवार को दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

‘जब सीटिंग CM को अरेस्ट कर सकते हैं तो फिर राहुल…’, नेशनल हेराल्ड केस पर AAP का हिला देने वाला बयान, कांग्रेस में मच गई भगदड़!

Heat breaks the record of 72 years in Delhi

72 सालों बाद अप्रैल फिर सबसे गर्म

मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 72 वर्षों में दूसरी बार 40.2 डिग्री सेल्सियस मासिक औसत अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया है। दिल्ली में 28 और 29 अप्रैल को अधिकतम 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अप्रैल महीने का सर्वकालिक उच्च तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस है जो 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था।

आइएमडी ने ज्यादा समय धूप में नहीं रहने की दी सलाह

बता दें कि दिल्ली कोर हीटवेव जोन (सीएचजेड) में आता है, जिसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट, बिहार, छत्तीसगढ़ व बंगाल शामिल हैं। हीटवेव में बच्चों, बुजुर्गों के साथ उन लोगों के लिए ज्यादा खतरा होता है जो पुरानी बीमारियों से पीड़ित हों। आइएमडी ने सलाह दी है कि लंबे समय तक धूप में रहने और भारी काम करने से बचें।

शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

दिल्ली : 46.5

धौलपुर : 46.5

गुरुग्राम : 45.9

ग्वालियर : 45.2

हिसार : 45.0

रायपुर : 44.5

बठिंडा : 44.0

जम्मू : 40.6

राजस्थान में अगले चार दिनों में 47 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा

राजस्थान में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान धौलपुर में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में अगले तीन चार दिनों तक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पहली मई को जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। धौलपुर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री, गंगानगर में 46.4 डिग्री, करौली में 45.7 डिग्री, अलवर में 45.3 डिग्री तो चुरू में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश का नौगाव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में झांसी (46.2) और प्रयागराज (46.8 डिग्री सेल्सियस) सबसे गर्म रहे।

जम्मू में सीजन का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान

कश्मीर में एक दिन पहले बारिश और ओलावृष्टि ने भले कुछ राहत दी हो, लेकिन जम्मू में शुक्रवार को भीषण गर्मी ने बेहाल कर दिया। गुरुवार-शुक्रवार की रात को पारा 30 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। यह इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में हुई हल्की बर्फबारी

उत्तराखंड में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम बदला और केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग समेत गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के साथ ही जंगलों में लगी आग भी बुझी है। चमोली जिले में बदरीनाथ व हेमकुंड की चोटियों पर जहां बर्फबारी हुई, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश से गर्मी से भी खासी राहत मिली।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : पटियाला हिंसा घटना में शिव सेना नेता हरीश सिंगला गिरफ्तार, सीएम भगवंत मान ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

ये भी पढ़ें : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला में हुई झड़पों की तत्काल जांच के दिए आदेश

ये भी पढ़ें : कांग्रेस का मुलाना पार्ट 2, कितने सफल होंगे उदयभान, बढ़ सकती है कांगे्रस की परेशानी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Delhi Big Breaking newsDelhi Breaking newsDelhi breaking news in hindidelhi newsDelhi News in HindiDelhi Weather NewsLatest Delhi news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue