होम / Heat Stroke : किन-किन राज्यों में चलेगे लू, जानिए मौसम का हाल?

Heat Stroke : किन-किन राज्यों में चलेगे लू, जानिए मौसम का हाल?

Harpreet Singh • LAST UPDATED : March 27, 2022, 5:52 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Heat Stroke : दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी के कारण हर कोई परेशान है। पिछले कई सालों की तुलना में अबकी बार मार्च में ही मई जून जैसे गर्मी पड़ रही है। अप्रैल आने से पहले ही भीषण गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने नार्थ, वेस्ट और मध्य भारत में अगले पांच दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम अभी शुष्क बना रहेगा : आईएमडी 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

अगले 4 से 5 दिनों में लू Heat Stroke चलने के आसार बन रहे हैं। फिलहाल बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम अभी शुष्क बना रहेगा।

उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में बढ़ेगी गर्मी Heat Stroke

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं. मौसम शुष्क के बीच दिन के समय सूरज की तपिश से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा. राजस्थान के बांसवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर लू Heat Stroke चलने की चेतावनी दी है। Heat Stroke

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक

आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, शहर की वायु गुणवत्ता सुबह खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 205 दर्ज किया गया। Heat Stroke

Read More : MI Set Target Of 178 Runs For DC: मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 178 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन ने नाबाद बनाए 81 रन

Read Also : Indian Premier League 2022 : मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन पर डालें एक नजर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेता साहिल खान को जेल, अदालत ने खारिज की बेल याचिका- indianews 
Noida: नोएडा सेक्टर 65 में शॉर्ट सर्किट होने से बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी-Indianews
गुजरात में एटीएस और एनसीबी का बड़ा एक्शन, 230 करोड़ के ड्रग्स के साथ इतने लोगों को किया गिरफ्तार-Indianews
T20 World Cup: भारतीय टीम से कटा इस बड़े खिलाड़ी का पत्ता, यहां देखें संभावित सूची-Indianews
Vande Bharat Train: वंदे मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई में, जानें कौन सा शहर सबसे पहले करेगा मेजबानी- indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी का आज कर्नाटक दौरा, बैक-टू-बैक रैलियों को करेंगे संबोधित-Indianews
Palestine Protest In US: यहूदी अरबपति जॉर्ज सोरोस का फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन से कनेक्शन, रिपोर्ट में दावा 
ADVERTISEMENT