Hindi News / Delhi / Mahashivratri 2025 Visit These 5 Famous Shiva Temples Of Delhi On Mahashivratri Bholenath Will Shower Blessings All The Bad Works Will Start Getting Done

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर दिल्ली के इन 5 फेमस शिव मंदिरों में करें दर्शन, भोलेनाथ बरसाएंगे आशीर्वाद, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम!

महाशिवरात्रि 2025 का दिल्ली बाकी के दुसरे राज्यों में भी बड़े धुमधाम से मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का का बहुत ही खास त्योहार है जब महिलाएं अपने पति के लिए महाशिवरात्रि का उपवास करती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी होती है। शिव भक्त व्रत भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत भी रहते है।

BY: Nidhi Jha • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि 2025 का पर्व कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती की शादी के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से शिव भक्त व्रत रखते हैं, उपवास करते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और इस महापर्व पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको दिल्ली के 5 प्रमुख शिव मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।

1. प्राचीन नील छत्री मंदिर

दिल्ली के यमुना बाजार में स्थित नील छत्री मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, और माना जाता है कि इसे पांडवों के बड़े भाई युधिष्ठिर ने स्थापित किया था। महाशिवरात्रि के दिन आप इस मंदिर में पूजा करने जा सकते हैं, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

जब रेखा गुप्ता का गायों ने रोक लिया रास्ता! सीएम के सड़क पर उतरते ही अधिकारियों के फूले हाथ-पांव, फिर जो हुआ…

Mahashivratri 2025

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि

2. श्री गौरी शंकर मंदिर

चांदनी चौक रोड पर स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर भी महाशिवरात्रि के दिन विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहता है। यह मंदिर 800 साल पुराना है और यहां स्थित शिवलिंग के दर्शन करने से भक्तों को मानसिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां आप भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन कर सकते हैं।

3. मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

दिल्ली के रंगपुरी में स्थित मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर भी एक खास स्थल है। यहां भगवान शिव की 100 फीट ऊंची भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। इस मंदिर में आप माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन भी कर सकते हैं। यह मंदिर महाशिवरात्रि के दिन भक्तों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता है।

4. श्री शिव दुर्गा मंदिर

पंजाबी बाग स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर की स्थापना 1983 में हुई थी। इस मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन हर साल भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। अगर आप इस दिन शिवरात्रि के व्रत और पूजा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह मंदिर एक आदर्श स्थान है।

5. गुफा वाला मंदिर

दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित गुफा वाला मंदिर भी महाशिवरात्रि के दिन दर्शन करने के लिए एक उत्तम स्थल है। यहां आप एक साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, यहां माता वैष्णो देवी के भी दर्शन हो सकते हैं, जो भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इन सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजा और कार्यक्रम होते हैं, जिनमें आप हिस्सा लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Farmers Protest : ‘तारीख पर तारीख’ देकर किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय, फोगाट खाप ने दी चेतावनी – मांगे न मानी तो दिल्ली कूच करेंगे, जिसे सरकार कभी रोक नहीं पाएगी

Tags:

Mahashivratri 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue