India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Shahbad Dairy Murder, दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल के युवक द्धारा साक्षी नाम की लड़की की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साहिल ने हत्या की योजना 3 दिन पहले बना ली थी। इसी दिन दोनों का झगड़ा हुआ था।
अधिकारियों ने अनुसार, यह विवाद इंगित करता है कि यह ‘जुनून का अपराध’ नहीं था, जैसा कि पहले संदेह था। यह एक पूर्व निर्धारित हत्या थी। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर लड़की का पीछा कर रहा 20 वर्षीय साहिल उस गली में इंतजार कर रहा था, जहां लड़की की एक सहेली रहती थी। सीसीटीवी फुटेज में वह इंतजार करते देखा जा सकता है।
साहिल ने हत्या में इस्तेमाल चाकू साहिल ने हरिद्वार में खरीदा था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसने इसे कब और क्यों खरीदा था। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि साहिल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को हुई झड़प के बाद से, जहां लड़की ने कथित तौर पर उसका अपमान किया, इसके बाद उसके मन में लड़की के खिलाफ रंजिश की भावना आ गई थी। यह एक सुनियोजित हत्या थी और हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत मामला बना रहे हैं कि उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकु बरामद कर लिया है। हत्या के बाद वह रिठाला मेट्रो स्टेशन गया, जहां उसने चाकू फेंका दिया था। रिठाला से वह आनंद विहार के लिए मेट्रो पर सवार हुआ और फिर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर गया। यही से उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने साहिल का फोन और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं, जो उसने कथित तौर पर अपराध के समय पहने थे। साहिल को दो दिन में हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत तक दोनों कथित तौर पर पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे और हाल ही में उन्होंने एक-दूसरे को देखना तक बंद कर दिया था। हालांकि मृतका के माता-पिता ने दोनों के संबंध होने की किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। एक मुलाकात के बाद वे दोस्त बन गए और अक्सर एक ही पड़ोस में लड़की की दो सहेलियों के घरों में मिलते थे। अधिकारी ने कहा कि कुछ समय पहले, लड़की ने साहिल के साथ संबंध तोड़ लिया और उसी पड़ोस के एक अन्य व्यक्ति के साथ अपनी दोस्ती शुरू कर दी।
दीपेंद्र पाठक ने बताया कि साहिल इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रहा था कि लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया था। साहिल उससे मिला और इस बात पर अड़ा था कि वह उसके साथ रिश्ते को फिर से शुरू करे। जब लड़की ने इनकार कर दिया तो साहिल ने उसके तीन दोस्तों के सामने उसे गाली देना शुरू कर दिया। उसके दोस्तों ने कथित तौर पर साहिल को पीटने की धमकी दी।
यह भी पढ़े-