होम / 28 March Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन, बता रहे हैं गुड लक गुरू

28 March Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन, बता रहे हैं गुड लक गुरू

Roshan Kumar • LAST UPDATED : March 28, 2023, 9:43 am IST

28 March Rashifal: आज भगवान हनुमान का दिन मंगलवार है। 28 मार्च को बजरंग बली को खुश करने के लिए क्या उपाय करें? कैसे रहेगा आज का दिन, बता रहे है आचार्य कमलनंदलाल जिन्हें हम गुड लक गुरू के नाम से भी जानते है। आइए जानते है आज का राशिफल-

मेष राशि- चंद्रमा राशि बदलकर आज मिथुन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी। आज आप नए काम आसानी से शुरू कर सकेंगे, परंतु आपके विचारों में स्पष्टता न होने से उलझन बढ़ने की आशंका है। व्यापार में प्रतियोगी को पछाड़ना मुश्किल होगा। अच्छी और लाभदायक यात्रा की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे लाभ होगा। आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायक है।

वृष राशि– जीवन आनंदमय बना रहेगा। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। परिजनों की सलाह सहयोग से आगे बढ़ेंगे। सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे। स्वास्थ्य व व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे। रुटीन को बेहतर रखेंगे। सक्रियता से आगे बढ़ेंगे। विनम्रता रहेगी। साहस सामंजस्य बनाए रखेंगे। आत्मविश्वास उूंचा रहेगा। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। रहन सहन प्रभावी रहेगा। सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता बढ़ेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सूझबूझ और समन्वय से काम लेंगे।

मिथुन राशि-  आज अधूरे कार्यों को पूरा करने की लिस्ट बनाएं और उसी हिसाब से पूरे दिन काम करेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ और अपने जीवन साथी की सलाह जरूर लें, तभी आपको सफलता मिलेगी। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज सुलझता नजर आ रहा है। छोटे बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई उपहार मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगिता की तैयारियों में व्यस्त नजर आएंगे। अगर आप अपने करियर में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो अभी समय ठीक नहीं है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्ति के लिए रहेगा। घर परिवार में सदस्यों में बेवजह किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे माहौल तनाव से भरा होगा और आपका मन किसी काम को करने में नहीं लगेगा, जिससे आप अपने काफी काम को कल पर टाल सकते हैं। आपको किसी काम को बिना सोचे समझे नहीं करना है, नहीं तो इससे आपको नुकसान होगा। अपने विरोधियों से मन में चल रही सभी बातों को शेयर ना करें, नहीं तो वे इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।

सिंह राशि- गणेशजी कहते हैं, आज के दिन बच्चों पर लाभ काम करना शुरू कर देगा। हालांकि पहले तो आपको लगेगा कि आपके प्रयास व्यर्थ गए, लेकिन दिन बीतने पर आप राहत महसूस करेंगे। आज शुक्र आप पर नकारात्मक रूप से प्रभाव डाल सकता है। भले ही आप कभी-कभी असहज महसूस करें और सोचें कि आपका दिन अप्रिय होगा, पर ऐसा नहीं है। आपकी शादी में कोई विवाद नहीं होगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय सही है। लेकिन, कृषि या फैशन उद्योगों के लिए आज का दिन ठीक नहीं। कोशिश करें कि आप निष्पक्ष रहें। अभी, आपके शरीर को अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि– कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बेहतर रहने वाला है। अपने खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया तो कल आपको वह वापस मिलने की उम्मीद है। आपके ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी.कल का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद के द्वारा जीवनसाथी को कुछ शानदार उपहार मिलेगा, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा। कल आप अपने खाली समय में कुछ समय फोन पर अपने दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे। भाई, बहनों का भी सहयोग मिलेगा. संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी।

तुला राशि– तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आपको कामयाबी मिलेगी। मित्र कल आपके रुके हुए धन को वापस दिलाने में आपकी मदद करेंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा फायदा मिलेगा। आप जो शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास कर रहे थे, उनमें आपको कामयाबी मिलेगी। विद्यार्थी एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में तरक्की पाकर खुश नजर आएंगे। अविवाहित लोगों के लिए कल अच्छा रिश्ता आएगा। अपने भाई, बहनों की सलाह लें। आपका कोई करीबी कल काफी अजीब मुंड में होगा और उसे समझाना लगभग असंभव साबित होगा। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि-  गणेशजी कहते हैं, आज आप अपनी सोच को उत्तेजित करने के लिए कुछ विचारोत्तेजक पढ़ना चाहेंगे। एक चुनौतीपूर्ण दिन के बाद, आप अपने बच्चों के साथ समय बिताने की इच्छा कर सकते हैं। अंत में आज किसी प्रिय सदस्य के साथ आपकी बहस भी हो सकती है। अगर आप अपनी संभावनाओं का पूरा फायदा उठाते हैं तो आज आप थोड़ा और पैसा कमा सकते हैं। ध्वनिक और रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वालों के लिए बहुत सारे नए विकल्प होंगे। आपका दोस्त आज आपकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। यदि आप अपनी पत्नी या साथी को निर्देश देते हैं, तो आपको बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान की गलत आदतों से होने वाली बीमारियों के कारण आप के स्वास्थ्य खराब हो सकते हैं।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जहां पर अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आप किसी महत्वपूर्ण काम को समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में आपको उससे कोई नुकसान हो सकता है। आपकी साख व सम्मान बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप अपनी माता जी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। यदि आप से पहले कोई गलती हुई थी, तो आप उसे स्वीकार करें।

मकर राशि– आज संतान को कार्यक्षेत्र में प्रगति करते देख मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे और सरकार से सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ को स्थायी संबंधों में बदलने की योजना बनेगी। आपके द्वारा किए गए व्यायाम से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने कारोबार को एक नई गति देने की कोशिश करते नजर आएंगे। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

कुंभ राशि- महत्वपूर्ण कार्यां को समय पर पूरा करेंगे। कार्यगति उम्मीद से बेहतर रहेगी। समय का प्रबंधन रखेंगे। योगयजन आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। निजी संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग समर्थन पाएंगे। महत्वपूर्ण कार्या को आगे बढ़ाएंगे। पेशेवर प्रभावी रहेंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियों में रुचि रखेंगे। योजनाओं को तेजी से पूरा करेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। व्यर्थ की बातों से बचें। प्रबंधन प्रशासन बढ़ाएंगे।

मीन राशि– चंद्रमा राशि बदलकर आज मिथुन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी। आज आपको सावधान रहना पड़ेगा। परिवार में मतभेद हो सकता है और माता के स्वास्थ्य चिंता रहेंगी। मन में किसी बात की उलझन हो सकती है। ऐसी स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे। आर्थिक नुकसान हो सकता है और प्रतिष्ठा को कलंक पहुंच सकता है। नौकरी या व्यापार में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। संपत्ति के दस्तावेज बनाते समय में विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ किसी भी मामले में लापरवाही से आपको बचना होगा।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT