<

शादी में बार-बार आ रही हैं अड़चनें? खरमास में करें ये 5 आसान महाउपाय, जल्द दूर हो सकती विवाह की रुकावटें

Kharmas Wedding Remedies: ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, यदि आप शादी में रुकावट महसूस कर रहे हैं तो इस समय कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं. ये उपाय केवल आध्यात्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

Kharmas Wedding Remedies: शादी की बात होती है, लेकिन फिर किसी न किसी कारण से रुकावट पैदा हो जाती है. ऐसा कई लोगों के साथ हो सकता है. ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं. कई माता-पिता की चिंता होती है कि, बच्चे की उम्र बढ़ती जा है और रिश्ते टूट जाते हैं. कई बार लड़का या लड़की मिल जाने के बावजूद शादी में रुकावटें आ जाती हैं. ऐसे में उनका मन बेचैन हो उठता है. यह तनाव माता-पिता और परिवार दोनों के लिए चिंता का कारण बन जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ज्योतिष के कुछ खास उपाय हो सकते हैं. हालांकि, ये उपाय खरमास के दौरान करने होंगे. क्योंकि,व खरमास का समय शादी और मांगलिक कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसा करने से शादी की राह थोड़ी आसान हो सकती है. ऐसे में सवाल है कि आखिर शादी की रुकावटें दूर करने के लिए खरमास में कौन से उपाय करें? इस बारे में India News को बता रहे हैं उन्नाव के ज्यातिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, यदि आप शादी में रुकावट महसूस कर रहे हैं तो इस समय कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं. ये उपाय केवल आध्यात्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. सही दिशा में प्रयास और ध्यान से आप शादी के योग को मजबूत कर सकते हैं. अगर आप इन उपायों को 14 जनवरी से पहले शुरू करेंगे तो घर में जल्द ही शादी का माहौल बन सकता है.

खरमास क्या है?

खरमास ज्योतिष के अनुसार उस समय शुरू होता है जब सूर्यदेव धनु या मीन राशि में गोचर कर रहे होते हैं. यह समय आध्यात्मिक साधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उसी दिन खरमास समाप्त हो जाता है. इस दौरान मांगलिक और विवाह से जुड़ी गतिविधियों में विशेष लाभ मिलता है.

शादी के रुकावटें दूर करने के उपाय

तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें: विवाह की बाधाओं को दूर करने के उपाय यदि शादी में अड़चनें आ रही हैं तो हर सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. इस दौरान मन को शांत रखें और विवाह से जुड़ी अपनी इच्छा पर ध्यान केंद्रित करें. ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और शादी के योग बनने लगते हैं.

भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप: विवाह के योग बनाने का मंत्र खरमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा बहुत शुभ होती है. पीले फूल, फल और नारियल अर्पित करें. रोजाना इस मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करें: “ॐ श्रीं ह्रीं पूर्ण गृहस्थ सुख सिद्धये ह्रीं श्रीं ॐ नमः” यह उपाय कुंडली में विवाह के योग को मजबूत करता है और शादी में आने वाली बाधाओं को कम करता है.

जरूरतमंदों को दान: दान-पुण्य का महत्व हिंदू धर्म में दान पुण्य को सबसे शुभ माना गया है. खरमास में दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है. अनाज, कपड़े और धन का दान नियमित रूप से करना चाहिए. दान करने से न केवल मन शांत होता है, बल्कि शादी के रास्ते में आने वाली रुकावटें भी कम होती हैं.

रोज दीपक जलाएं: सकारात्मक सोच से लाभ घर में रोजाना दीपक जलाना और धूप-अगरबत्ती करना चाहिए. पीले रंग के अधिक उपयोग से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा आती है. नकारात्मक विचारों को अपने से दूर रखें और विश्वास रखें कि सही समय आने पर शादी जरूर होगी.

परिवार के साथ समय बिताएं: परिवार और रिश्तेदारों की भागीदारी खरमास के समय परिवार और रिश्तेदारों के साथ सकारात्मक बातचीत करना भी लाभकारी होता है. उनकी मदद और शुभकामनाओं से शादी के लिए जरूरी कदम उठाने में आसानी होती है. परिवार की ऊर्जा और समर्थन से बाधाओं को पार करना आसान हो जाता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

तमंचे पर ‘डिस्को’! युवती का हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल…

Last Updated: May 19, 2026 15:27:00 IST

IFS आशुतोष कुमार ने बताया बच्चों के लिए सिविल सर्विस और राष्ट्रसेवा का सफलता मंत्र

नई दिल्ली, 19 मई:  युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करने…

Last Updated: May 19, 2026 15:22:31 IST

IPL 2026: CSK की हार से RR की बल्ले-बल्ले! प्लेऑफ में जाने की राह आसान, देखें समीकरण

RR Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलेगी. प्लेऑफ…

Last Updated: May 19, 2026 14:41:59 IST

मार्केट के जहरीले आमों को कहें बाय-बाय! घर की छत पर इस तरह उगाएं फलों का राजा, सालभर मिलेगी मीठी खेप

मार्केट के कैमिकल वाले आमों का डर फैला हुआ है, जिसे खाते ही आप बीमार…

Last Updated: May 19, 2026 14:28:38 IST

भारत में बिग बैश लीग की एंट्री! CSK के गढ़ में खेला जाएगा पहला मैच, देखें शेड्यूल

Big Bash League 2026-27: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग की भारत में एंट्री होने जा…

Last Updated: May 19, 2026 14:18:01 IST

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:27 IST