होम / Aaj Ka Panchang: आज रंग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: आज रंग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 30, 2024, 4:57 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj Ka Panchang: राष्ट्रीय मिति चैत्र 10, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 17, रमजान 19, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 मार्च 2024 ई. है। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक। पंचमी तिथि रात्रि 09 बजकर 14 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

अनुराधा नक्षत्र रात्रि 10.04 तक उपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। रात्रि 10 बजकर 46 मिनट तक सिद्धि योग, तदनंतर व्यतिपात योग का आरंभ। गर करण प्रातः 08 बजकर 48 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

  • सूर्योदय समय 30 मार्च 2024: प्रातः 6:12 बजे।
  • सूर्यास्त का समय 30 मार्च 2024: शाम 6:38 बजे।

शुभ मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.40 से 5.27 बजे तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 2:30 बजे से 3:19 बजे तक रहेगा। निशिथ काल रात्रि 12:02 से 12:48 तक है। गोधूलि बेला सायं 6:37 बजे से 7 बजे तक है। अमृत काल सुबह 7 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक।

अशुभ समय 

राहुकाल प्रातः 9 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक है। गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल प्रातः 6.13 बजे से प्रातः 7.03 बजे तक है। इसके बाद सुबह 7:03 बजे से 7:52 बजे तक।

आज का उपाय: आज सुबह-शाम शनि चालीसा का पाठ करें।

India China Relations: चीन पढ़ा रहा था अरुणाचल को लेकर इतिहास, भारत बोला- अफगानिस्तान से दक्षिण एशिया तक सब हमारा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT