Ahoi Asthami Star and Moon Rise Time: अहोई अष्टमी के दिन दिल्ली- NCR में कब होंगे चांद और तारों के दर्शन आइए जानें.
Ahoi Asthami 2025 मेें कब निकलेगा Delhi- NCR में तारें और चांद
Ahoi Asthami Star and Moon Rise Time in Delhi NCR: अहोई अष्टमी (Ahoi Asthami) हिंदू धर्म में एक विशेष व्रत है, जिसे माताएं संतान की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं. इस व्रत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है तारे (Tara) और चंद्र (Chandra) का दर्शन, क्योंकि इन्हें अर्घ्य देने से माता अहोई की विशेष कृपा संतान पर बनती है. यदि आप दिल्ली NCR में हैं और अहोई अष्टमी 2025 का व्रत कर रहे हैं, तो यह जानना आवश्यक है कि तारे और चंद्र कब दिखाई देंगे.
अहोई अष्टमी पर तारे को देखकर जल अर्पित करना व्रत की पूर्णता के लिए आवश्यक है।
इस समय माताएं तारे को देखकर अर्घ्य दें और अर्घ्य देने के दौरान मंत्र “ॐ पार्वतीप्रियनंदनाय नमः” का उच्चारण करना शुभ है.
तारे को अर्घ्य देने के बाद यदि माता चाहें तो चंद्र दर्शन भी कर सकती हैं. चंद्र को जल अर्पित करने से संतान पर माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है. दिल्ली- NCR में चंद्र दर्शन का समय रात 12 बजकर 10 मिनट पर होगा. चंद्र दर्शन करते समय वही मंत्र “ॐ पार्वतीप्रियनंदनाय नमः” उच्चारित करें.
शाम को शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा करें. अहोई अष्टमी के दिन दीवार पर अहोई माता का चित्र बनाकर या लगाकर पूजा की जाती है. सबसे पहले दीपक जलाएं, फिर कलश स्थापित करें और रोली, चावल, फल और मिठाई चढ़ाएं. सात गांठों वाला धागा चढ़ाएं, अहोई माता की कथा सुनें और फिर अपनी संतान की कुशलता के लिए प्रार्थना करें. शाम को तारे निकलने के बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोलें.
एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल…
Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां…
Pune: घटना के बाद विशाल को तुरंत तालेगांव इलाके के पास के एक हॉस्पिटल ले…
Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…
Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने…
NCERT Syllabus: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि NCERT पाठ्यक्रम की समीक्षा सिर्फ कक्षा 8 तक…