Akshaya Tritiya 2026 Daan: सनातन परंपरा में अक्षय तृतीया का त्योहार अपना एक विशेष महत्व रखता है,मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने के साथ दान करने की भी परंपरा है,आइए जानते ग्रहों को शांत कराने वाले कुछ ग्रहों के बारे में.
नवग्रहों की शांति के लिए अक्षय तृतीया पर ये चीजे करें दान
Akshaya Tritiya 2026 Daan: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और फलदायी पर्व माना जाता है. इस दिन की खास बात यह है कि किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. मान्यता है कि इस दिन किया गया हर अच्छा काम, पूजा या दान लंबे समय तक फल देता है और कभी व्यर्थ नहीं जाता.ज्योतिष के अनुसार, इस दिन ग्रहों से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से नवग्रहों का अशुभ प्रभाव कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि किस ग्रह को शांत करने के लिए किन चीजों का दान करना लाभकारी माना जाता है
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस दिन गौ सेवा, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि अक्षय तृतीया पर किया गया दान कई गुना बढ़कर फल देता है और जीवन में सुख, समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. साल 2026 में यह पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा.
बुध ग्रह बुद्धि और व्यापार से जुड़ा होता है. इसे मजबूत करने के लिए हरे रंग के वस्त्र, मूंग दाल, हरी सब्जियां और धातु के बर्तन दान करना अच्छा माना जाता है. इससे सोचने की क्षमता बढ़ती है और कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं.
अगर कुंडली में सूर्य कमजोर हो, तो व्यक्ति के आत्मविश्वास और सम्मान पर असर पड़ सकता है. ऐसे में अक्षय तृतीया पर लाल रंग की वस्तुएं, गेहूं, गुड़, तांबे से जुड़ी चीजें, घी, दूध और मसूर दाल का दान करना शुभ माना जाता है. इससे आत्मबल बढ़ता है और घर में सकारात्मकता आती है.
मंगल साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसे अनुकूल बनाने के लिए लाल वस्त्र, लाल चंदन, मसूर दाल, मिठाई और मिट्टी के बर्तन दान करना लाभकारी होता है. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आर्थिक समस्याएं कम हो सकती हैं.
शनि को न्याय का देवता कहा जाता है. इनके प्रभाव को कम करने के लिए काले तिल, सरसों का तेल, काले वस्त्र और अन्न का दान करना लाभकारी माना जाता है. इससे शनि दोष और साढ़ेसाती के प्रभाव में कमी आ सकती है.
चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है. इसे मजबूत करने के लिए दूध, दही, खीर, शंख और सफेद वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है. इससे मन शांत रहता है और मानसिक संतुलन बेहतर होता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Dashrath Singh Success Story: झुंझुनू के किसान परिवार से आने वाले पूर्व सैनिक दशरथ सिंह ने…
गाज़ियाबाद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 'परफेक्ट सेल्फी' लेने की कोशिश जिंदगी…
SRH vs RR Live Streaming: क्या हैदराबाद रोक पाएगा रियान पराग के रजवाड़ों को? SRH…
Ear Cleaning Tips: कान न केवल सुनने में, बल्कि शरीर का संतुलन बनाए रखने में…
Kidney Disease: आजकल की जीवनशैली का सीधा असर आपकी किडनी (गुर्दे) पर पड़ता है. अगर…
DIY Night Cream: रात को सोते समय आपकी स्किन बेस्ट वर्क करती है. किसी चीज…