<

Summer Special: गर्मियों में बार-बार क्यों लगती है प्यास? शरीर देता है ये संकेत, समझिए इसके पीछे की वजह

Summer Health Tips: अक्सर, पानी पीने के बाद भी प्यास लगी रहती है. हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर में कमी के कारण होता है. जानें, ऐसे में क्या करें.

Summer Health Tips: गर्मियों के महीनों में, जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, शरीर तेजी से पानी खोने लगता है. ज्यादा पसीना आने से शरीर में मौजूद पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. नतीजतन, अगर कोई पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता है, तो शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है. पानी न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर की हर एक प्रक्रिया चाहे वह छोटी हो या बड़ी में भी अहम भूमिका निभाता है.

सिर्फ पानी पीने से ही डिहाइड्रेशन नहीं होता सही

इस समस्या पर बात करते हुए, डॉ. रवि गुप्ता जो यूएस बोर्ड-सर्टिफाइड एमडी हेमेटोलॉजिस्ट-ऑन्कोलॉजिस्ट हैं, ने अपने इंस्टग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर बताते हैं, अगर गर्मियों में बहुत ज्यादा पानी पीने के बाद भी आपकी प्यास नहीं बुझती, तो इसका मतलब है कि आप गलत तरीके से पानी पी रहे हैं. असल में, गर्मियों के मौसम में शरीर बहुत तेजी से डिहाइड्रेट होता है. इसके अलावा, अक्सर सिर्फ पानी पीने से ही डिहाइड्रेशन की समस्या हल नहीं होती है.

इलेक्ट्रोलाइट स्तर गिरता है

डॉ. गुप्ता आगे बताते हैं, जब डिहाइड्रेशन होता है, तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का स्तर गिर जाता है. खास तौर पर, शरीर में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का स्तर कम हो जाता है. ऐसी स्थिति में, पानी कोशिकाओं तक नहीं पहुंच पाता, और इसी वजह से आपकी प्यास नहीं बुझती है.

क्या है उपया

डॉ. गुप्ता के अनुसार, अगर आपको लगातार प्यास लग रही है, तो एक गिलास पानी में चुटकी भर पींक सॉल्ट और आधे नींबू का रस मिलाकर पिएं. इससे शरीर में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है. इसके अलावा, बेहतर रिजल्ट के लिए आप दिन में दो से तीन बार नारियल पानी पी सकते हैं, इससे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने में भी मदद मिलती है, जिससे प्यास लगने का एहसास कम हो जाता है. साथ ही, नींबू पानी और नारियल पानी, दोनों ही पूरी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं.

Share
Published by

Recent Posts

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST