<

IND vs ZIM: कौन हैं अशोक शर्मा? जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए किया डेब्यू

राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू किया. 24 वर्षीय गेंदबाज को शानदार आईपीएल 2026 प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में मौका मिला. गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले अशोक ने यश ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई.

राजस्थान के रहने वाले अशोक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू करके अपने क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा सपना पूरा कर लिया. 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें पहली बार टीम इंडिया की कैप मिली. 24 साल के तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई. गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले अशोक को पहले मुकाबले में यश ठाकुर पर तरजीह दी गई.

अशोक शर्मा ने घरेलू टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार गेंदबाजी की है. भारत के लिए डेब्यू से पहले उन्होंने 16 टी20 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से 6 मैच खेले और 6 विकेट हासिल किए. उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी और शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा.

जिम्बाब्वे में डेब्यू करने वाले भारत के 23वें खिलाड़ी बने
अशोक शर्मा जिम्बाब्वे की धरती पर टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारत के 23वें खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले भारत के 2024 के जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, तुषार देशपांडे और साई सुदर्शन ने भी इसी देश में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब अशोक के पास इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है.

श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी
पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जून 2026 में सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम की कप्तानी संभालने वाले अय्यर अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. भारत की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव को मौका मिला.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST