होम / Ashadha Gupt Navratri 2023: जानें कब है गुप्त नवरात्री, संतान प्राप्ति और नौकरी के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Ashadha Gupt Navratri 2023: जानें कब है गुप्त नवरात्री, संतान प्राप्ति और नौकरी के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Mudit Goswami • LAST UPDATED : June 19, 2023, 6:46 pm IST

India News(इंडिया न्यूज़), Ashadha Gupt Navratri 2023: सनातन धर्म के अनुसार आषाढ़ महा का विशेण महत्व है। इसके अलावा इस महीने में  ही गुप्त नवरात्री भी होती है। इस बार गुप्त नवरात्रि 19 जून 2023 सोमवार से शुरू हो रही है। वहीं  इसका समापन 28 जून 2023 को होगा। गुप्त नवरात्रि के 9 दिन तंत्र साधना से महासिद्धि को प्रसन्न किया जाता है। इसके अलावा गृहस्थ जीवन वालों को गुप्त नवरात्रि में सामान्य रूप से देवी की पूजा करनी चाहिए।

बता दे  कि गुप्त नवरात्रि 10 महाविद्याओं को समर्पित होती हैं। ये 10 महाविद्याएं मां काली, मां त्रिपुर, मां तारा, मां भुनेश्वरी, मां छिन्नमस्तिके, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां कमला मां दुर्गा का ही रूप हैं मान्यता है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में किए गए कुछ खास उपाय भौतिक सुख प्रदान करते हैं।

 गुप्त नवरात्रि के उपाय

संतान प्राप्ति के लिए मंत्र

गुप्त नवरात्रि के दौरान संतान प्राप्ति के लिए 9 दिनों तक मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाया जाता है। कहते है कि इससे माता प्रसन्न होती हैं। पूजा के दौरान नन्दगोपगृह जाता यशोदागर्भ सम्भवा ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी मंत्र का जाप करें। मान्यता है इससे जल्द संतान की प्राप्ति होती है।

गुप्त नवरात्रि का खास मंत्र –

गुप्त नवरात्रि के समय दैवीय शक्तियों का तेज रहता है। इस समय 9 दिन तक मां दुर्गा के मंत्र ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। का जाप करने से ये सिद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि जाप की संख्या 1 लाख होनी चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से साधक को फलस्वरुप ग्रह बाधा, आर्थिक तंगी, शत्रु से मुक्ति मिलती है।

नौकरी में तरक्की का मंत्र

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन एक जटा वाला नारियल लाल कपड़े में बाधे तथा इसके ऊपर 21 बार कलावा लपेटें, फिर 7 बार नारियल को सिर से घुमाकर मां दुर्गा की पूजा स्थान पर रख देना हैं। वहीं, आप रोजाना सुंदरकांड का पाठ भी करें।  गुप्त नवरात्रि के समापन के बाद नारियल को बहले पानी में प्रवाहित कर दें। मान्यता है इससे नौकरी में लंबे समय से अटके खत्म होती है।

 गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त

  • घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 05: 23 – सुबह 07:27 (19 जून 2023)
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – सुबह 11:55 – दोपहर 12:50 (19 जून 2023)

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Palestinian State: इजरायल ने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाले देशों को दी चेतावनी, जानें क्या कहा-Indianews
‘भारत और नेपाल की साझा बौद्ध विरासत’, भारतीय दूतावास ने Buddha Jayanti पर लुंबिनी में आयोजन किया कार्यक्रम- Indianews
Donald Trump: ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लेकर किया बड़ा दावा, जानें क्या कहा-Indianews
Cannes Film Festival: अदिति राव हैदरी ने कान्स 2024 में की शिरकत, रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने बिखेरा जलवा- Indianews
IPhone: मुझे आईफोन नहीं दिला सकते…,पिता नहीं दिला पाया फोन तो बेटी ने किया कुछ ऐसा- Indianews
Chabahar Port: चाबहार पोर्ट को लेकर तालिबान ने किया भारत का समर्थन, पाकिस्तान को बड़ा झटका- Indianews
Lok Sabha Election: 1971 में करतारपुर साहिब को पाकिस्तान से वापस ले…, पंजाब में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला
ADVERTISEMENT