Hindi News / Dharam / Beauty Of Bhanumati In Mahabharat The Most Unlucky Woman Of Mahabharata Who Was More Beautiful Than Draupadi

महाभारत की वो सबसे बदकिस्मत औरत, जो द्रौपदी से थी बेहद खूबसूरत, जानें पति की किस्मत ने कैसे किया दुखी?

Beauty Of Bhanumati In Mahabharat: महाभारत में एक और मुख्य पात्र था जिसे खूबसूरत और शक्तिशाली होने के बावजूद भुला दिया गया।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Beauty Of Bhanumati In Mahabharat: महाभारत हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है जिसे ज्ञान का स्रोत भी माना जाता है। क्योंकि महाभारत में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था और इस ज्ञान के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने का मार्ग दिखाया था। महाभारत में हर पात्र का अपना महत्व है। चाहे वो पांडव हों या कौरव, या द्रौपदी, कुंती या गांधारी। इन सभी से जुड़ी कई बातें महाभारत में बताई गई हैं। लेकिन इन सबसे अलग एक और मुख्य पात्र था जिसे खूबसूरत और शक्तिशाली होने के बावजूद भुला दिया गया।

कौन है बदकिस्मत महिला

महाभारत की बदकिस्मत महिला का नाम भानुमति है जो दुर्योधन की पत्नी थी। भानुमति न केवल सुंदर थी बल्कि बुद्धिमान भी थी। वह हमेशा दुर्योधन को सही रास्ते पर चलने की सलाह देती थी लेकिन दुर्योधन उसकी बात नहीं मानता था। भानुमती के पिता ने योग्य वर की तलाश के लिए स्वयंवर का आयोजन किया था। लेकिन इस स्वयंवर में दुर्योधन ने भानुमती के गले में जबरन वरमाला डाल दी। भानुमती दुर्योधन से विवाह नहीं करना चाहती थी, लेकिन जबरदस्ती विवाह के बाद भी उसने दुर्योधन के प्रति प्रेम और भक्ति की भावना बनाए रखी। दुर्योधन के कर्मों के कारण वह अपमानित महसूस करती थी और द्रौपदी के चीरहरण से भानुमती भी शर्मिंदा थी।

होलिका दहन के समय अपनी राशि के अनुसार अग्नि को जरूर अर्पित कर आएं ये वस्तुएं, जीवन में आई हुई और आने वाली सब बाधाओं का एकमात्र उपाय है ये

Beauty Of Bhanumati In Mahabharat: महाभारत की वो सबसे बदकिस्मत औरत

3 अक्टूबर से शनि-राहु साथ मिलकर बरसाएंगे कहर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें इसका प्रभाव

अर्जुन से विवाह हुआ

महाभारत युद्ध में भानुमती के पुत्र लक्ष्मण और पति दुर्योधन की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद, दुर्योधन की मृत्यु के बाद भानुमति ने पारिवारिक कलह को खत्म करने के लिए अर्जुन से विवाह किया था। इसलिए, यह कहावत काफी प्रचलित है कि भानुमति ने एक जगह से ईंट और दूसरी जगह से पत्थर उठाकर परिवार को एकजुट किया था।

जब महादेव ने मां पार्वती के लिए…, त्रिशुल पर टीकी नगरी हकीकत या कोई भ्रम, भोलेनाथ साक्षात करते हैं निवास रहस्य जान हो जाएंगे हैरान?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Tags:

indianewslatest india newsmahabharat ki kahaniMahabharat storyNewsindiatoday india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue