Bengal Election Prediction: चुनाव नतीजों से पहले ज्योतिषीय गणनाओं और एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सस्पेंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. एक तरफ जहां ग्रहों की चाल कुछ प्रत्याशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रही है. इस चुनाव के बाद सभी की नजर भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर पर टिकी हुई है. ऐसे में सवाल है कि, आखिर शुभेंदु अधिकारी के सितारे किस ओर इशारा कर रहे हैं? इस बारे में India News ने गाजियाबाद से ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी से बात की-
जानिए, शुभेंदु अधिकारी की बंगाल चुनाव में होगी जीत या हार? (Canva)
Bengal Election Prediction: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे आने में केवल 1 दिन बचा है. चुनाव नतीजों से पहले ज्योतिषीय गणनाओं और एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सस्पेंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. एक तरफ जहां ग्रहों की चाल कुछ प्रत्याशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रही है. वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों में भी खेला होता नजर आ रहा है. असल में बंगाल चुनाव पर 4 मई के बाद ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जो कोलकाता ही नहीं, दिल्ली की सियासत में भी बड़ा रोल अदा कर सकता है. इस चुनाव के बाद सभी की नजर भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर पर टिकी हुई है. यहां शुभेंदु अधिकारी के दावे बड़े हैं.
ये तो रही एग्जिट पोल की बात, लेकिन ग्रह-नक्षत्र आपके कितने साथ हैं? क्योंकि, कुंडली में जब सितारे बदलते हैं राजा को रंक और रंक को भी राजा बना देते हैं. ऐसे में सवाल है कि, आखिर शुभेंदु अधिकारी के सितारे किस ओर इशारा कर रहे हैं? इस बारे में India News ने गाजियाबाद से ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी से बात की-
शुभेंदु अधिकारी के लिए शनि मीन राशि में होते हुए संघर्ष दिखा रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि मीन राशि में रहने से इनकी राह चुनौतीपूर्ण है. अगर चुनाव जीतते भी हैं तो बहुत छोटे मार्जन से. व्यक्तिगत तौर पर देखा जाए तो इनकी कुंडली ममता बनर्जी से कमजोर नजर आ रही है. क्योंकि, ममता बनर्जी की कुंडली में उच्च के चंद्रमा, गुरु और शनि के साथ ‘शश’ और ‘हंस’ जैसे पंच महापुरुष योग बन रहे हैं, जो उनकी स्थिति को बहुत मजबूत बनाते हैं. हालांकि, केतु की स्थिति के कारण सत्ता में बदलाव की प्रबल संभावना जरूर दिख रही है. इसके चलते शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा को बढ़त मिल सकती है. कुछ भविष्यवाणियों में शुभेंदु अधिकारी की कुंडली में 2026 के दौरान एक मजबूत ‘राजयोग’ होने का संकेत दिया गया है, जो उन्हें राज्य के सर्वोच्च पद पर पहुंचा सकता है.
इस बार ममता बनर्जी के हाथ से कुर्सी जाती दिख रही है. बता दें कि, उनकी मकर राशि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि उनकी हार होती भी है, तो वह बहुत ही कम अंतर से हो सकती है. बता दें कि, ममता बनर्जी की कुंडली में दशम भाव तुला के घर बैठा शनि अब मीन राशि में गोचर कर रहा है. साथ ही काल पुरुष के 12वें भाव के मोक्ष की राशि में गोचर कर रहा है. यहां बता दूं कि, शनि किसी भी राजनेता की कुंडली में राज सत्ता और राज सुख का कारक होता है.
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…
Nagaloi Jija Raped Saali: नांगलोई इलाके में 13 साल की एक लड़की के साथ उसके…