<

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी किमची का ही खयाल आता है, लेकिन खीरे से भी किमची बनाई जाती है. ये स्वाद में बेमिसाल होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छी है.

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी किमची का ही खयाल आता है, लेकिन खीरे से भी किमची बनाई जाती है. ये स्वाद में बेमिसाल होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छी है.

पत्तागोभी वाली किमची को तैयार होने में तो हफ्तेभर का समय लगता है, लेकिन ये Cucumber Kimchi झटपट तैयार हो जाती है.

क्या होती है किमची

आजकल भारत में कोरियन खाने का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में जब भी कोरियन डिशेज की बात आती है, तो उनमें ‘किमची’ का नाम सबसे पहले आता है. किमची एक साइड डिश है जो आमतौर पर फर्मेंटेड पत्तागोभी से बनाया जाता है. खीरे की किमची को कोरियन भाषा में ‘ओई किमची’ कहा जाता है.

गर्मी के मौसम में ये विशेष फायदेमंद है क्योंकि खीरे में मौजूद पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद लहसुन, अदरक और सिरका पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह एक लो-कैलोरी डिश है, इसलिए इसे हर कोई खा सकता है.  आइये अब देखते हैं कि इसकी रेसिपी क्या है?

सामग्री

ताजे खीरे: 2 से 3 (कटे हुए)
नमक: 1 चम्मच
लहसुन: 3-4 कलियां (बारीक कटी हुई)
अदरक: आधा इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
सोया सॉस: 1 बड़ा चम्मच
सफेद सिरका या नींबू का रस: 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर (या चिली फ्लेक्स): 1 चम्मच (अपने तीखेपन के अनुसार कम या ज्यादा करें)
चीनी या शहद: आधा छोटा चम्मच (तीखेपन को बैलेंस करने के लिए)
भुने हुए सफेद तिल: 1 चम्मच (गार्निंश के लिए)

बनाने की विधि

  • खीरों को अच्छी तरह धोकर इन्हें गोल टुकड़ों में या फिर बीच से चीरा लगाकर लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें. इस कटे हुए खीरे में एक चम्मच नमक अच्छी तरह मिला दें और इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
  • जब तक खीरे तैयार हो रहे हैं, तब तक इसका चटपटा मसाला बना लें. एक कटोरी में बारीक कटा लहसुन, कद्दूकस किया अदरक, सोया सॉस, सिरका या नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर और हल्की-सी चीनी/शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • कुछ देर बाद जब खीरा पानी छोड़ दे तो इसके पानी को फेंक दें और हल्के हाथों से निचोड़ लें ताकि बचा हुआ पानी भी निकल जाए. अब इन खीरों को एक बड़े बाउल में डालें और ऊपर से तैयार किया हुआ चटपटा मसाला डाल दें. चम्मच की मदद से मसाले को खीरे पर अच्छी तरह कोट कर लें और ऊपर से भुने हुए सफेद तिल डाल दें.

    टेस्टी, तीखी और क्रंची ‘खीरे की किमची’ बिल्कुल तैयार है. इस कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें और फिर एंजॉय करें.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST

Gold Price Today 23 May 2026: रविवार को सोने के दाम कैसे रहेंगे? नोट करें शहरों में कीमत

Gold Price Today 23 May 2026: शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों…

Last Updated: May 23, 2026 18:12:23 IST

बाल झड़ने से हैं परेशान? बालों में लगाएं ये चीजें, दिखेगा कमाल का असर!

अगर आपके बाल रूखे और बेजान लग रहे हैं, तो आपके किचन में मौजूद कुछ…

Last Updated: May 23, 2026 18:09:22 IST