<
Categories: धर्म

Boman Irani Birthday: 66 साल के हुए बोमन ईरानी! पहले घर चलाने के लिए बेचते थे चिप्स, सट्रगल की कहानी सुन आ जाएंगे आखों में आंसू

Happy Birthday Boman Irani: बोमन ईरानी आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं. उन्हें अपनी दमदार अदाकारी से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है. लेकिन उन्होंने इस मुकाम को पाने के लिए बेहद मेहनत की है. आज बोमन ईरानी का जन्मदिन है और इस खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन के सट्रगल की कहानी

Boman Irani Birthday Special: बोमन ईरानी, हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम है, उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम किया है और अपनी दमदार अदाकारी से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है. लेकिन एक सफल अभिनेता का मुकाम हासिल करने के लिए बोमन ईरानी ने बेहद मेहनत की है. आइये आज बोमन ईरानी के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन के सट्रगल की कहानी, जब घर चलाने के लिए बेचते थे चिप्स

घर चलाने के लिए चिप्स बेचते थे बोमन ईरानी

दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी ने 44 की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बोमन ईरानी गुजरा में नमकीन की दुकान पर बैठकर चिप्स बेचते थे. इसके अलावा उन्होंने साल 1979 में ताज महल पैलेस होटल में सिर्फ 105 रुपये महीने की सैलरी पर वेटर का काम किया है. बोमन ईरानी के पिता की गुजरात में नमकीन की दुकान थीं, लेकिन एक्टर ने कभी नहीं सोचा था कि वह ये दुकान संभालंगे. पिता का निधन के बाद उनकी मां दुकान संभालने लगी थीं.  लेकिन मां के साथ हुई एक दुर्घटना के बाद उन्हें मजबूरन दुकान संभालनी पड़ी. उस वक्त वो अपने सपने बुन रहे थे. उनके अंदर लगन, जिसकी वजह से उन्होंने अपना सपना पूरा करने का रास्ता ढूंढा औरमुंबई आकर उन्होंने अपनी किसमत अजमाई. जिसके बाद उनकी किसमत का सिक्का चला, मेहत रंग लाई और साल 2000 में उन्हें पहली फिल्म मिली, लेकिन उससे न उन्हें पहचान मिली और न ही दौलत, लेकिन करियर की शुरूआत जरूर हुई.

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से मिली बोमन ईरानी को पहचान

इसके बाद साल 2003 में जब वह 44 साल के हो गए थे, तब जाकर उन्हें संजय दत्त के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ (Munna Bhai M.B.B.S.) में काम करने का मौका की मिला और यह फिल्म उनकी सक्सेस का टर्निंग पॉइंट था. फिल्म में डॉक्टर अस्थाना का किरदार निभाकर तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया और वो रातों रात स्टार बन गए. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने आमिर खान के साथ 3 इडियट्स (3 Idiots) में भी काम किया है और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

ये सड़क है या फिल्म सेट? हाईवे पर दुल्हन बन स्टंट करती युवती पर भड़के लोग

Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…

Last Updated: May 22, 2026 19:40:51 IST

Joke of the Day: दुख अपना साथी है, इसका अर्थ बताओ? टीचर के पूछने पर लड़के का जवाब सुन ठनक जाएगा माथा

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…

Last Updated: May 22, 2026 19:24:06 IST

World Schizophrenia day: कलंक नहीं… बस समझ और सहयोग की जरूरत, अंधविश्वास छोड़ें और सिजोफ्रेनिया से बचें

World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…

Last Updated: May 22, 2026 19:03:00 IST

Silver Price Today 22 May 2026: चांदी के दामों आई गिरावट या कीमत में हुआ इजाफा, नोट करें शहरों में दाम

Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…

Last Updated: May 22, 2026 18:46:44 IST

Scorpio N को कड़ी टक्कर देती है MG Majestor, कौन सी SUV लेना सही, पावर में क्या है बेस्ट

अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…

Last Updated: May 22, 2026 18:41:54 IST

लेना चाहते हैं वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन? Vivo S60 vs Vivo T5x किसमें मिलेगा बेहतर कैमरा और फास्ट प्रोसेसर

अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…

Last Updated: May 22, 2026 18:38:48 IST