<
Categories: धर्म

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में 6 दिन सर्वार्थ सिद्धि-रवि योग, 1 बार द्विपुष्कर योग, इन शुभ मुहूर्त में सभी कार्य होंगे सफल

Chaitra Navratri 2026 Shubh Yog: आज 19 मार्च से चैत्र नवरा​त्रि की शुरूआत हो चुकी है. 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में माता दुर्गा की पूजा की जाती हैं. इस बार चैत्र नवरा​त्रि में बेहद शुभ योग बन रहे हैं, जैसे 6 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और 6 बार रवि योग. 1 बार द्विपुष्कर योग और 1 बार ही अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है. इन योग में किए गए हर कार्य सफल होते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Shubh Yog: आज 19 मार्च से चैत्र नवरा​त्रि की शुरूआत हो चुकी है और माता दुर्गा का पालकी में आगमन हुआ है. आज कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में माता दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती हैं और भक्त व्रत भी करते हैं. इस बार चैत्र नवरा​त्रि में बेहद शुभ योग बन रहे हैं, जैसे 6 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और 6 बार रवि योग. 1 बार द्विपुष्कर योग और 1 बार ही अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है. मान्यताओं के अनुसार इन योग में किए गए हर कार्य सफल होते हैं. अगर आप द्विपुष्कर योग में जो भी शुभ काम करते हैं, उसका दोगुना फल आपको प्राप्त होता है. ऐसे में कोई महत्वपूर्ण करना हो, तो आप इन शुभ योगों में कर सकते हैं. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में बन रहे इन शुभ योगों के बारे में.

19 मार्च, चैत्र नवरात्रि का पहला दिन

  • शुक्ल योग: प्रात:काल से देर रात 01 बजकर 17 मिनट तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 20 मार्च को 04:05 ए एम से 06: 25 ए एम तक

20 मार्च, चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन

  • ब्रह्म योग: प्रात:काल से लेकर रात 10 बजकर  15 मिनट तक, उसके बाद इंद्र योग
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
  • अमृत सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 25 मिनट से लेकर 21 मार्च को तड़के 02 बजकर 27 मिनट तक

21 मार्च, चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन

  • इन्द्र योग: प्रात:काल से लेकर शाम 07 बजकर 01 मिनट तक
  • रवि योग: देर रात 12 बजकर 37 मिनट से लेकर 22 मार्च को सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक

22 मार्च, चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन

  • रवि योग: सुबह 06 बजकर 23मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक

23 मार्च, चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन

  • सर्वार्थ सिद्धि योग: रात 08 बजकर 49 मिनट से लेकर 24 मार्च के दिन सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक
  • रवि योग: रात 08 बजकर 49 मिनट से लेकर 24 मार्च के दिन सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक

24 मार्च, चैत्र नवरात्रि का छठा दिन

  • प्रीति योग: प्रात:काल से लेकर सुबह 09:07 मिनट तक
  • आयुष्मान् योग: सुबह 09 बजकर 07 मिनट से 25 मार्च को 06 बजकर 02 मिनट तक
  • द्विपुष्कर योग: शाम 07 बजकर 04 मिनट से लेकर 25 मार्च को सुबह 06 बजकर  20 मिनट तक
  • रवि योग: सुबह 06 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 04 मिनट तक

25 मार्च, चैत्र नवरात्रि का सातवा दिन

  • सौभाग्य योग: प्रात:काल से लेकर 26 मार्च को 03:09 ए एम तक, उसके बाद शोभन योग
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:20 मिनट से शाम को 05:33 मिनट तक

26 मार्च, चैत्र नवरात्रि का आठवा दिन

  • शोभन योग: प्रात:काल से लेकर देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम को 04 बजकर19 मिनट से 27 मार्च के दिन सुबह 06:17 मिनट तक
  • रवि योग: शाम 04बजकर19 मिनट से 27 मार्च के दिन सुबह 06 बजकर17 मिनट तक

27 मार्च, चैत्र नवरात्रि का नौवा दिन

  • सुकर्मा योग: रात में 10 बजकर10 मिनट से अगले दिन सुबह तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06बजकर17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक
  • रवि योग: पूरे दिन

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST

Silver Price Today 19 May 2026: क्या हैं शहरों में चांदी के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: May 19, 2026 20:30:06 IST

Gold Price Today 19 May 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये अपने शहरों के ताजा रेट्स

Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…

Last Updated: May 19, 2026 18:20:50 IST