Chaitra Purnima 2026: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है,इस साल पूर्णिमा तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है,आइए जानते हैं,सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में.
1 या 2 अप्रैल क्या है चैत्र पूर्णिमा सही तिथि?
Chaitra Purnima 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है. इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल की सुबह 7:06 बजे से हो रही है और इसका समापन 2 अप्रैल की सुबह 7:41 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यता है कि व्रत उसी दिन रखा जाता है जब शाम के समय चंद्रमा उदय के दौरान पूर्णिमा तिथि मौजूद हो.
आज शाम 6:11 बजे चंद्रमा उदित होगा और उस समय पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए व्रत रखने के लिए 1 अप्रैल का दिन सबसे उपयुक्त माना गया है. वहीं स्नान और दान के लिए उदय तिथि यानी सूर्योदय का समय महत्वपूर्ण होता है. चूंकि 2 अप्रैल की सुबह सूर्योदय के समय भी पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए उस दिन स्नान और दान करना विशेष फलदायी माना गया है.
चैत्र पूर्णिमा के दिन कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है.
आज के दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. इन योगों में की गई पूजा और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है.
Kanpur Kidney Racket: जांच करने वालों को पता चला कि कल्याणपुर के रहने वाले शिवम…
PM Modi Speech: असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के…
एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी हेल्दी स्मूदी की रेसिपी फैंस के साथ शेयर की…
Delhi High Alert: हनुमान जयंती के मौके पर होने वाले धार्मिक जुलूसों और सभाओं को…
Who Is Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले तेज…
Kader Khan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान के साथ एक ऐसी घटना हुई थी,…