<
Categories: धर्म

Dhanteras पर खरीदारी करने से पहले जान लें ये शुभ मुहूर्त, मां लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है, लेकिन अगर हम इसे शुभ मुहुर्त के हिसाब से करे तो इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है.

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व अत्यंत महत्व रखता है. यह पर्व कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है और इसी दिन से दिवाली उत्सव की शुरुआत होती है. धनतेरस का संबंध धन, स्वास्थ्य और समृद्धि से जुड़ा हुआ है. कहते हैं कि समुद्र मंथन के समय इस दिन ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं. इसी वजह से धनतेरस पर मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का विशेष पूजन किया जाता है.

क्यों मनाई जाती है धनतेरस? (Impotance of Dhanteras)

धनतेरस को ‘धन त्रयोदशी’ भी कहा जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि ने अमृत कलश के साथ प्रकट होकर मानवता को स्वास्थ्य और आयु प्रदान की. इसलिए इस दिन उनके साथ-साथ समृद्धि और संपत्ति की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन सही समय पर पूजन करने और शुभ वस्तुएं खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और वित्तीय स्थिरता आती है.

धनतेरस 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त (Date and Shubh Muhurat of Dhanteras)

धनतेरस 2025 कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी. यह तिथि दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी. ज्योतिषियों के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी और पूजन के लिए विशेष मुहूर्त इस प्रकार हैं:

खरीदारी के शुभ मुहूर्त:

1. सुबह 8:50 बजे से 10:33 बजे तक

2. सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक

3. शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक

चौघड़िया मुहूर्त:

शुभ काल: सुबह 7:49 बजे से 9:15 बजे तक

लाभ उन्नति मुहूर्त: दोपहर 1:32 बजे से 2:57 बजे तक

अमृत काल: दोपहर 2:57 बजे से शाम 4:23 बजे तक

चर काल: दोपहर 12:06 बजे से 1:32 बजे तक

पूजन का मुहूर्त:

पूजन के लिए विशेष समय शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रखा गया है. इस समय में मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है.

धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें

धनतेरस पर खरीदारी का भी विशेष महत्व है. ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है:

  • खरीदें: सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू, मां लक्ष्मी की मूर्ति, दक्षिणवर्ती शंख, कुबेर यंत्र, गोमती चक्र, कौड़ियां, धनिया, मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह.
  • न खरीदें: तेल, प्लास्टिक की वस्तुएं, काले रंग के वस्त्र, जूते और कांच के बर्तन.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी…

Last Updated: March 17, 2026 00:03:44 IST

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST