<
Categories: धर्म

Diwali 2025: इस तरह मनाए दिवाली का त्योहार, खुशियों होगी दोगुनी! सफलता चूमेगी आपके कदम

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता हैं, लेग इस दिन अपने परिवार के साथ मिलकर माता लक्षमी, भगवान गणेस और कूबेर देवता की पूजा करते हैं. इस दिन लोगों के चहरे पर त्योहार का उत्साह और चमक अलग ही दिखती है. ऐसे में अगर आप भी अपने फेस्टिवल को और भी ज्यादा स्पेशल बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि माता लक्षमी की कृपा आप पर बनी रहे, तो ाप इन बातों का ध्यान रखते हुए दिवाली का त्योहार मनाए

How To Celebrate Diwali In Right Way: कोई भी पर्व परिवार में उल्लास, उत्साह और उमंग का संचार करने के लिए आता है, इसलिए परिवार के सभी सदस्य मिलकर ऐसे सुनहरे मौकों का आनंद लेते हैं. इससे परिवार में खुशियों का आगमन होता है. यदि आप भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो क्यों न इस हैपी फेस्टिवल को सुपर हैपी बना दें. इसके लिए पंडित शशिशेखर त्रिपाठी (Pandit Shashishekhar Tripathi) ने आपको कुछ खास टिप्स बताए हैं.

शुभ आरंभ:  दीपावली के दिन, परिवार के सभी लोगों को सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर एक-दूसरे को “शुभ दीपावली” बोलना चाहिए. इसके बाद रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों को भी शुभकामनाएं दें.

तुलसी की उपासना: दीपावली के दिन तुलसी के पौधे की उपासना करनी चाहिए. उन्हें जल दें और जिस गमले में पौधा लगा हो, उसे गेरु या लाल रंग से रंगकर खूबसूरत बनाएं.

विद्यार्थियों के लिए खास : विद्यार्थी वर्ग को दीपावली वाले दिन एक नया पेन खरीदना चाहिए और फिर यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के बाद उसी पेन का उपयोग करना चाहिए. यह टिप्स या उपाय परीक्षा में सफलता दिलाने में सहायक होगी.

कौड़ियों का पूजन: दीपावली पूजन के समय कौड़ियों को केसर या हल्दी से रंगकर पीले कपड़े में बांध लें, और फिर इन कौड़ियों को धन रखने के स्थान पर रखें. इससे घर में धन की कमी नहीं होगी.

परिवार के लिए उपहार: पत्नी और घर की महिलाओं को गिफ्ट अवश्य दें और बच्चों को भी गिफ्ट देना न भूलें. यह आपके परिवार में प्यार और खुशी का संचार करेगा.

पूर्वजों की याद : दीपावली के दिन अपने पूर्वजों की याद में 11 लोगों को खाना देने से घर में सुख-शांति और पितरों का आशीर्वाद बना रहता है. यह आपके परिवार के लिए विशेष फलदायी होगा.

कमल का आसन: दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में लक्ष्मी जी के लिए कमल के फूलों का आसन बनाना चाहिए. ऐसा करने से लक्ष्मी जी कभी नहीं जाती, क्योंकि वह कमल के आसन पर ही विराजमान होती हैं.

धन का चढ़ावा:  लक्ष्मी पूजन में माता लक्ष्मी को धन, सोने या चांदी का सिक्का चढ़ाना बहुत शुभ होता है. चांदी में लक्ष्मी जी का वास माना जाता है, इसलिए माता लक्ष्मी के भोग के लिए चांदी के बर्तन का प्रयोग करना और भी शुभ माना जाता है.

हनुमान मंदिर की महिमा : दीपावली के दिन हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाने से घर-परिवार की उन्नति और धन-संपदा में वृद्धि होती है. यह आपके परिवार के लिए विशेष आशीर्वाद साबित होगा.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Mangalwar Upay: कुंडली का मांगलिक दोष कर रहा है परेशान? मंगलवार को करें ये असरदार उपाय

Mangalik Dosh Ke Upay: अगर आपके भी कुंडली में मांगलिक दोष  है जिसके वजह से…

Last Updated: April 6, 2026 20:26:00 IST

Ashok Kharat News: धार्मिक अनुष्ठान और पूजा के नाम पर महिलाओं के साथ क्या करता था अशोक खरात, अब ईडी क्यों कसने जा रही शिकंजा?

Ashok Kharat News in Hindi: महाराष्ट्र के नासिक जिले के स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर ईडी…

Last Updated: April 6, 2026 20:21:38 IST

2 रुपये की इस चीज से खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद, ईशा कोप्पिकर ने शेयर किया ब्यूटी सीक्रेट

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. वे अपनी खूबसूरती के लिए…

Last Updated: April 6, 2026 20:02:15 IST

Bhojan Vaastu Niyam: क्या आप भी थाली में रखते हैं 3 रोटियां? तुरंत जान लें सही नियम

Food Vastu Rules: भोजन से जुड़े वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है…

Last Updated: April 6, 2026 19:57:58 IST

कौन हैं वड़ा पाव गर्ल? जिन्हें बिजनेसमैन के साथ सोने के लिए मिला था ऑफर, जानें विवाद और नेटवर्थ

Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों चर्चा का विषय बनी…

Last Updated: April 6, 2026 19:46:48 IST

Odisha Crime: नाले में नहाने गई नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया रेप, चार महीने की हुई गर्भवती, धर्म भी बदल चुका है आरोपी

Odisha News: ओडिशा के केओंझार जिले में एक नाबालिग लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ी, तब…

Last Updated: April 6, 2026 19:34:37 IST