<
Categories: धर्म

Eid ul fitr 2026: ईद कब है? 20 या 21 मार्च को लेकर लोगों में कंफ्यूजन, यहां जानिए कब दिखेगा शव्वाल का चांद

Eid Kab Hai | Eid 2026 Date: ईद मुस्लिम कम्युनिटी का सबसे बड़ा त्योहार होता है, जोकि भाईचारे और एकता का संदेश देता है. इस दिन लोग सुबह ईद की नमाज अदा करके एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की बधाई देते हैं. हर बार की तरह इस बार भी ईद की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है. हालांकि, ईद का त्योहार शव्वाल का चांद दिखने पर निर्भर करता है. तो आइए जानते हैं कि इसबार ईद कब है-

Eid Kab Hai | Eid 2026 Date: रमजान या रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है. दरअसल, रमज़ान की तारीख़ें हर साल बदलती हैं, क्योंकि इस्लाम में चंद्र कैलेंडर या हिजरी चलता है. मुसलमान इस पूरे महीने रोज़ा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं. रमजान खत्म होते ही ईद उल फितर मनाई जाती है. ईद इस कम्युनिटी का सबसे बड़ा त्योहार होता है, जोकि भाईचारे और एकता का संदेश देता है. इस दिन लोग सुबह ईद की नमाज अदा करके एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की बधाई देते हैं. ईद के खास मौके पर घरों में खास पकवान जैसे सेवइयां और मिठाइयां बनती हैं. हर बार की तरह इस बार भी ईद की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है. हालांकि, ईद का त्योहार शव्वाल का चांद दिखने पर निर्भर करता है. कुछ लोगों का मानना है कि, इस बार 19 मार्च को चांद दिखने की संभावना है. ऐसे में सवाल है कि आखिर ईद उल-फितर कब है? ईद उल-फित्र का महत्व क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-

साल 2026 में ईद कब है?

इस्लामिक धर्म के अनुसार, ईद की तारीख हर साल शव्वाल का चांद देखने के बाद ही तय की जाती है. इसलिए पहले से कुछ कह पाना शायद संभव नहीं होगा. अगर चांद 19 तारीख को दिखा तो ईद उल फितर 20 मार्च को मनाई जाएगी. चांद इस तारीख को न दिखने पर अगले दिन यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी. बता दें कि ईद वाला महीना शव्वाल का होता है. इस्लामिक कैलेंडर में शव्वाल दसवां महीना होती है और इसकी शुरुआत ईद उल फितर के साथ ही मानी जाती है. इस्लामी कैलेंडर के प्रत्येक दिन की तरह, अगला दिन उसी दिन की मगरिब की नमाज़ (सूर्यास्त के ठीक बाद) के बाद शुरू होता है. ईद का चांद दिखने के बाद शुरू होती है. इसलिए, रोज़े का आखिरी दिन मगरिब की नमाज़ पर समाप्त होता है.

ईद उल-फ़ितर क्या है?

islamic-relief.org.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, ईद अल-फितर मुसलमानों के लिए एक विशेष अवसर है और परिवार और प्रियजनों के साथ जश्न मनाने का समय है. ईद अल-फितर रमज़ान के महीने के अंत का प्रतीक है, जो दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक महीने का उपवास का समय होता है. बता दें कि, शव्वाल की शुरुआत का प्रतीक हैजो इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर का दसवां महीना है. इस्लामी (हिजरी) पंचांग में वर्ष में दो दिन ईद नामक उत्सव के लिए समर्पित हैं. ईद उल-फितर प्रत्येक वर्ष रमज़ान महीने के अंत में आती है और ईद अल-अधा इस्लामी वर्ष के अंतिम महीने धुल हिज्जा की 10वीं, 11वीं और 12वीं तारीख को पड़ती है.

ईद अल फितर का क्या महत्व है?

ईद-उल-फितर रमज़ान के महीने के पूरा होने का जश्न परिवार और दोस्तों के साथ मनाने का अवसर है. यह अल्लाह के प्रति खुशी और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक ज़रिया है, जिन्होंने हमें रमज़ान का महीना उनकी इबादत में बिताने का अवसर दिया. ईद-उल-फितर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पूरे समुदाय के बीच अच्छे संबंध मजबूत करने का भी एक साधन है। ईद के दौरान लोग अपनों से मिलने जाते हैं, उपहार और भोजन साझा करते हैं और सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा करते हैं. 

रमजान के महीने में क्या-क्या होता है?

  • रमजान माह में लोग सूर्योदय से पहले सेहरी खाकर पूरे दिन रोजा रखते हैं. फिर सूर्यास्त होते ही इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है.
  • रमजान के दौरान मुस्लिम कम्युनिटी के लोग 5 वक्त की नमाज जरूर पढ़ते हैं. इसके साथ ही तरावीह की नमाज भी पढ़ी जाती है.
  • रमजान के महीने में इस्लाम कम्युनिटी के लोगों के लिए कुरान शरीफ को पढ़ना काफी अच्छा माना जाता है.
  • इस दौरान जरूरतमंदों की मदद की जाती है.
  • सबसे महत्वपूर्ण बात की रमजान के दिनों में हर एक नेगेटिव चीज से दूर रहा जाता है.
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

पहले छिना फोन, फिर धोखे से ले गया… मामा के घर जा रही नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर हुआ दुष्कर्म

Mumbai Crime News: कल्याण इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने…

Last Updated: May 17, 2026 22:38:57 IST

Windsor EV vs Honda Amaze: क्या रहेगी वैल्यू फॉर मनी कार? किसकी माइलेज ज्यादा, फीचर्स में क्या है अंतर

दोनों कारों की परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के बारे में जान लेना जरूरी है.…

Last Updated: May 17, 2026 20:53:00 IST

Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 में से कौन सी स्पोर्ट्स बाइक ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत

आज हम बात करने जा रहे हैं Suzuki GSX R1000R vs Kawasaki W800 की. दोनों…

Last Updated: May 17, 2026 20:49:05 IST

एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…

Last Updated: May 17, 2026 19:40:53 IST

Likeness Detection: यूट्यूब का नया फीचर देगा Deepfake से सुरक्षा, जानें कैसे काम करता है, step by step guide

यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…

Last Updated: May 17, 2026 18:16:00 IST