हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप की वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. यह वीडियो यूपी-बिहार के ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. आप भी देखें
एक जीप, 5 'ड्राइवर' और मुंह में विमल... यूपी के इस 'खतरों के खिलाड़ी' का वीडियो वायरल!
जब से PM मोदी ने ईंधन बचाने की अपील की है, तब से देश के अलग-अलग इलाकों से लोग पूरा सहयोग दे रहे हैं. चाहे मंत्रियों से लेकर या शासन-प्रशासन के लोग. पुलिस तक अब साइकिल पर रेकी कर रही है. ऐसे में आम जनता कैसे पीछे रह सकती है. डीजल-पेट्रोल बचाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने की अपील सार्थक साबित हो रही है. लेकिन देश को सहयोग करने के लिए लोग अपनी जान को दांव पर लगा देंगे, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा. जी हां. इन दिनो इंटरनेट पर ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें मोदी जी की बात को सार्थक करने के लिए लोग पब्लिक ये काम कितना सीरियसली चल रहा है, ये जानकर तो आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे.
इंटरनेट पर इस वीडियो को यूपी-बिहार के किसी इलाके का बताया जा रहा है, जिसमें एक जीप खचाखच मुसाफिरों से भरी हुई है. दो की क्षमता वाली सीट पर 5-5 लोग सवारी कर रहे हैं. ताज्जुब की बात तो ये है कि सभी यात्री ड्राइवर से शिकायत करने के बजाए आराम से सफर का मजा ले रहे हैं, जबकि सीट पर लड़कर बैठा एक युवक इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है.
जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ती है, ड्राइवर साहब अपनी कमान संभालते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. सीन देखकर ऐसा लग रहा है कि यात्रियों की भीड़ से या ड्राइवर को अपनी सीट न मिलने से कोई दिक्कत नहीं है. इतनी देर में लटकते हुए ड्राइविंग करते हुए जनाब अपनी जेब से एक पैकेट निकालते हैं और स्टाइल से छिलका सड़क की ओर फेंक देते हैं और पैकेट को अपने मुंह में खाली कर देते हैं.
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जीप को एक इंसान नहीं, बल्कि 5-5 लोग कंधे से कंधा मिलाकर चला रहे हैं, जिसमें एक अगले रास्ते पर नजर बनाए हुए है तो एक पिछले रास्ते पर, एक हाथ स्टीयरिंग पर है तो मुसाफिरों की कमान ब्रेक और क्लच पर. जो असली ड्राइवर है, वो साइड मिरर बना हुआ है. इंस्टाग्राम पर वायरल इस रील पर हजारों लाइक्स और कमेंट आए हैं.
इस वीडियो के कैप्शन से पता चल रहा है कि वीडियो उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाके का है, जहां पुरानी महिंद्रा कमांडर जीप और मार्शल वाहन आज भी कनेक्टिविटी का मुख्य जरिया है. ग्रामीण परिवेश के लोग इस तरह यात्रा करने के आदी होते हैं, जबकि जिन लोगों ने कभी इस तरीके से सफर नहीं किया है, उन लोगों को ये सीन बेशक खतरनाक लग सकता है. हालांकि वीडियो में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन साफ देखा जा सकता है.
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि लोग खचाखच भरी जीप को इसलिए इस्तेमाल नहीं करते कि उन्हें कहीं जाने की जल्दी है या वो इसे पसंद करते हैं, बल्कि कुछ इलाकों में बसों की कनेक्टिविटी न होने की मजबूरी ऐसे जुगाड़ पैदा करती है. इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. कुछ लोग जीप के ड्राइवर को हैवी ड्राइवर कह रहे हैं तो कुछ यूजर्स ने खतरों के खिलाड़ी नाम दिया है. कुछ लोग ड्राइवर को यमराज का जवाई कह रहे हैं तो यूजर ने कमेंट किया है कि मोदी जी की बात को ज्यादा सीरियस ले लिया.
ये भी पढ़ें:- सड़े टमाटर, फंगस और काला कीचड़… केचअप फैक्ट्री का वायरल वीडियो देख बंद कर देंगे टमैटो सॉस खाना!
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…
Mango Annakut Vadtal Dham: गुजरात के वड़ताल धाम से भक्ति और आस्था की एक बेहद…
Viral Video: यूपी से एक महिला की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जहां अकेली…
Shreyas Iyer IPL Records: आरसीबी के खिलाफ कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरते ही…
Uttar Pradesh WFH News: पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और पीएम मोदी की अपील…
PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले आरसीबी को अपना कप्तान बदलना पड़ा…