<
Categories: धर्म

Panchak February 2026: अमावस्या और सूर्य ग्रहण के साथ अग्नि पंचक शुरू, 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना…

Panchak DateFebruary 2026: ज्योतिष शास्त्र में हर महीने पड़ने वाले पंचक की गिनती बेहद अशुभ समय में की जाती है. यह 5 दिनों की अवधि होती है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना निषेध होता है. फरवरी में अमावस्या और सूर्य ग्रहण के साथ ही पंचक शुरू हो चुका है. यह पंचक मंगलवार को होने के कारण इसे अग्नि पंचक कहा जाता है. सवाल है कि आखिर पंचक होता क्या है? पंचक को अशुभ क्यों माना जाता है? इस बारे में बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

Panchak DateFebruary 2026: ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह हर महीने का शुभ समय बताया गया है. उसी तरह हर महीने में एक अशुभ समय भी होता है, जिसमें किसी भी तरह के शुभ कार्य वर्जित होते हैं. पंचक इनमें से एक है. हर महीने पड़ने वाले पंचक की गिनती बेहद अशुभ समय में की जाती है. यह 5 दिनों की अवधि होती है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना निषेध होता है. फरवरी में अमावस्या और सूर्य ग्रहण के साथ ही पंचक शुरू हो चुका है. यह पंचक मंगलवार को होने के कारण इसे अग्नि पंचक कहा जाता है. ऐसे में सवाल है कि आखिर पंचक होता क्या है? पंचक को अशुभ क्यों माना जाता है? पंचक कितने प्रकार का होता है? पंचक का जीवन में प्रभाव क्या होता है? इस बारे में India News को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

फरवरी 2026 में पंचक कब से कब तक

पंचक का महत्व नक्षत्रों और सप्ताह के दिन पर निर्भर करता है. बता दें कि, शनिवार से शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है, जिसे सबसे अधिक अशुभ माना गया है. पंचक 17 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रात:काल 09:05 से प्रारंभ होकर 21 फरवरी 2026, शनिवार की शाम को 07:07 बजे समाप्त होगा. बता दें कि, फरवरी में पंचक समाप्त 21 फरवरी को होगा. ऐसे में 21 फरवरी की शाम 7 बजकर 7 मिनट तक आपको इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्या होता है पंचक?

पांच दिनों के विशेष नक्षत्र संयोग को पंचक कहते हैं. इन पांच दिनों को शुभ और अशुभ कार्यों के लिए देखा जाता है. पंचक के दौरान कुछ कार्य करना बेहद अशुभ माना जाता है. पंचक पंचांग का विशेष भाग है. ज्योतिष आचार्य की मानें तो जब चंद्रमा कुंभ से मीन राशि में गुजरता है, तो पंचक का प्रभाव होता है. आमतौर पर इसे पांच महत्वपूर्ण नक्षत्रों में चंद्रमा के गुजरने का समय माना जा सकता है.

पंचक के नक्षत्र क्या हैं?

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, पंचक को 5 नक्षत्रों में बांटा गया है. इसमें धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती शामिल हैं. इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, या नए निर्माण कार्य से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान कोई भी कार्य करने का शुभ फल नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ कार्य को टालने में ही भलाई है.

पंचक में क्या नहीं करना चाहिए?

पंचक में लकड़ी से जुड़े काम विशेष तौर पर न करें. पंचक में लकड़ी का काम कराना अशुभ माना जाता है. तो पंचक के दौरान घर में लकड़ी का कार्य नहीं कराना चाहिए और ना ही लकड़ी इकट्ठी करनी चाहिए. इसके अलावा पंचक में पलंग या चारपाई बांधने और बुनने से भी बचना चाहिए. पंचक में नए घर का निर्माण नहीं कराना चाहिए और न ही घर पर छत डलवाने का कार्य करें. पंचक में कोई भी मांगलिक कार्यों को करने से भी बचना चाहिए. इस दौरान गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार और नई विद्या आरंभ जैसे शुभ कार्य भी न करें. इसके अलावा पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा भी न करें. दरअसल दक्षिण दिशा यम कि दिशा मानी जाती है. अगर यात्रा करना जरूरी है तो हनुमान चालीसा का पाठ करें और उत्तर दिशा में कुछ कदम चलकर यात्रा शुरू करें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST