Hindi News / Dharam / Five Best Street Foods To Try If You Are Visiting Mathura And Vrindavan For Holi 2024 Celebration India News

Holi 2024: अगर होली मनाने जा रहे हैं मथुरा, तो इन 5 लाजवाब व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें

India News (इंडिया न्यूज़),Holi 2024: होली के त्योहार पर बहुत से लोग श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा आते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको 5 ऐसे व्यंजनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको मथुरा यात्रा के दौरान जरूर चखना चाहिए। यह कहना गलत नहीं होगा […]

BY: Rajesh kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),Holi 2024: होली के त्योहार पर बहुत से लोग श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा आते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको 5 ऐसे व्यंजनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको मथुरा यात्रा के दौरान जरूर चखना चाहिए। यह कहना गलत नहीं होगा कि इन स्ट्रीट फूड्स का आनंद लिए बिना आपकी मथुरा यात्रा अधूरी रहेगी। आइये फटाफट जानते हैं इन चीजों के बारे में।

पेड़ा

अगर आप मथुरा जाकर बिना पेड़ा खाए लौटेंगे तो यात्रा का मजा फीका हो जाएगा। मथुरा की हर गली में आपको लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां शुद्ध मावा पेड़े काफी मशहूर हैं, जिन्हें लोग अक्सर पैक करके अपने साथ ले जाते हैं।

बदले की आग में जल उठा दोस्ती का गहरा संबंध! जब द्रोणाचार्य ने द्रुपद को दिखाया सत्ता का असली आईना, शिष्य को ही बना दिया खेल पलटने वाला मोहरा

Holi 2024: अगर होली मनाने जा रहे हैं मथुरा, तो इन 5 लाजवाब व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें

आलू चाट

आलू चाट तो आपने कई जगह खाई होगी, लेकिन मथुरा जैसी आलू चाट, टिक्की या भल्ला पापड़ी आपको कहीं और नहीं मिलेगी। यहां अक्सर छोले के साथ चाट परोसी जाती है। आप इसे मथुरा के किसी भी चौराहे से खरीद सकते हैं।

ठंडई

अगर आप होले के मौके पर मथुरा जा रहे हैं तो यहां की ठंडाई का स्वाद लेना न भूलें। मंदिरों के आसपास कई दुकानों पर आपको ठंडाई पीने के लिए मिल जाएगी। ऐसे में आप गर्मी या भीड़ में खुद को तरोताजा रख सकते हैं।

माखन मिश्री

आप भी जानते होंगे कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री कितना पसंद है। मथुरा के कई मंदिरों में इसे प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। ऐसे में आप इसका लुत्फ जरूर उठा सकते हैं। यहां जैसा मक्खन आपको शहरों में बिल्कुल नहीं मिलेगा।

कचोरी-जलेबी

ये फूड कॉम्बिनेशन आपको मथुरा में ही देखने को मिलेगा। कचौरी-जलेबी यहां का मशहूर स्ट्रीट फूड है, जो पर्यटकों को भी काफी पसंद आता है। सुबह के नाश्ते के लिए आपको हर सड़क और नुक्कड़ पर कचौरी और जलेबी मिलती हुई दिख जाएगी।

Holika Dahan 2024: छोटी होली के दिन कपूर से करें ये उपाय, जीवन में होंगे कई चमत्कारी बदलाव

Tags:

HoliHoli 2024Holi CelebrationsHoli PartyMathura

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue