<
Categories: धर्म

Ganesh Chaturthi 2026: ये है आज गणेश पूजा की सही विधि, बन रहें है 2 शुभ-1 अशुभ योग! जानें मंत्र, भोग से लेकर मुहूर्त तक सब कुछ

Ganesh Chaturthi 2026: आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और इसलिए आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है, यह भगवान गणेश के जन्मोत्सव का पर्व माना जाता है, इसे गणेश जयंती और विनायक चतुर्थी भी कहते हैं. आइये जनते हैं यहां कि गणेश जी की पूजा करने की सही विधि, मंत्र, भोग से लेकर शुभ मुहूर्त तक सब कुछ

Ganesh Jayanti 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 जनवरी माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और इसलिए आज के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है.यह भगवान गणेश जी का जन्मोत्सव भी माना जाता है, इसे गणेश जयंती और विनायक चतुर्थी भी कहते हैं. मान्यताओं के अनुसार आज जो भी व्यक्ति गणेश जी की पूजा करता है, उसके जीवन के सारे कष्ट गणेश जी हर लेते हैं, इसलिए गणेश जी का अनेको नामों में से एक नाम विघ्नहर्ता हैं. आइये जनते हैं यहां आज विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा करने की सबसे सही विधि, मंत्र, भोग से लेकर शुभ मुहूर्त तक सब कुछ

आज गणेश चतुर्थी 2026 का शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2026 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, आज माघ मास की चतुर्थी इस तिथि की शुरुआत 22 जनवरी के दिन रात 2 बजकर 44 मिनट पर हो रही है, जो अगले दिन 23 जनवरी के दिन सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर होगा. ऐसे में माघ मास की विनायक चतुर्थी का व्रत आज 22 जनवरी 2026 को रखा जाएगा. इस साल गणेश जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 8 मिनट का है. 

आज का शुभ मुहूर्त (Today Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त- 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट पर
  • अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट पर
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 05 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट पर
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से 03 बजकर 02 मिनट पर

बन रहें है आज गणेश जयंती पर 3 शुभ योग – 1 अशुभ योग ( 22 Januray Ganesh Jayanti Today Shubh And Ashubh Yog)

पंचांग के अनुसार, आज विनायक चतुर्थी व्रत के दिन रवि योग और वरीयान योग और परिघ योग का संयोग बन रहा हैं

  • रवि योग:  सुबह 07 बजकर 14 मिनट से दोपहर में 02 बजकर 27 मिनट तक
  • वरीयान योग: प्रात:काल से शाम 05 बजकर 38 मिनट तक, उसके बाद से परिघ योग
  • परिघ योग: शाम 05 बजकर 40 मिनट से अगले दिन तक (इसे ज्योतिष में अशुभ योग माना गया है)

आज गणेश चतुर्थी पर भद्रा का साया

आज गणेश जयंती के दिन भद्रा का साया भी है, भद्रा का समय दोपहर में 02 बजकर 40 मिनट से लगेगी और 23 जनवरी को तड़के 02 बजकर 28 मिनट तक है. जिसकी वजह से समय पर कोई भी शुभ काम नहीं किया जाएगा, लेकिन पूजा में कोई बाधा नहीं होगी. क्योंकि पूजा मुहूर्त के बाद से भद्रा लग रही है. 

जानें विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा की सबसे सही विधि

आज विनायक चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी स्नान कर साफ कपड़े धारण करें. सूर्य देव को अर्घ्य दें,  घर के मंदिर की सफाई करें, साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें और व्रत का संकल्प लें. भगवान गणेश जी को जल, अक्षत, चंदन, फूल, धूप, दीप और दूर्वा अर्पित करें. देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करें. व्रत कथा का पाठ बिल्कुल भी करना ना भूले अंत में गणेश जी की आरती करें और मोदक, नारियल, गुड, खीर और फल आदि चीजों का भोग लगाएं. इसके बाद पूरे दिन उपवास रखें और शाम के समय भोग ग्रहण करने के बाद व्रत का पारण करें.

गणेश जयंती पर पढ़े गणेश जी के ये 5 मंत्र

  • ॐ सुमुखाय नम:
  • ॐ दुर्मुखाय नम:
  • ॐ मोदाय नम:
  • ॐ अविघ्नाय नम:
  • ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

हार्दिक पांड्या ने 2 बार बदले ग्लव्स, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स को थी मनाही! क्या 24 घंटे में बदले नियम?

IPL Gloves Change Controversy: आईपीएल 2026 में पिछले 2 दिन से खिलाड़ियों के ग्लव्स बदलने…

Last Updated: April 13, 2026 15:44:48 IST

PM Surya Ghar Scheme: 300 यूनिट फ्री बिजली, खूब चलाएं पंखे-एसी, हर साल बचेंगे ₹15,000, सरकार भी देगी ₹78,000

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और राजस्थान के ज्यादातर…

Last Updated: April 13, 2026 15:35:19 IST

8th Pay Commission Vacancy: 1.80 लाख रुपए सौलरी, 8वां वेतन आयोग में बंपर भर्ती; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

8th Pay Commission Vacancy: इस टीम के लिए कैंडिडेट्स चुनने के लिए, पे कमीशन के…

Last Updated: April 13, 2026 15:25:39 IST

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की कॉपी जांच पूरी, ये है रिजल्ट डेट, मार्किंग सिस्टम

UP Board 2026 के 52 लाख छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. कॉपी जांच…

Last Updated: April 13, 2026 15:25:26 IST