Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी का दिन मां गंगा की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है. इस साल यह पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा.…
गंगा सप्तमी पर स्नान से पहले जान लें ये जरूरी नियम,
Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी का दिन मां गंगा की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है. इस साल यह पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा. सनातन परंपरा में गंगा को केवल नदी नहीं, बल्कि मोक्ष देने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से गंगा स्नान करने पर व्यक्ति के जाने-अनजाने पाप धुल जाते हैं, लेकिन इसका पूरा फल पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है.
वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 22 अप्रैल की रात 10:49 बजे से शुरू होकर 23 अप्रैल रात 8:49 बजे तक रहेगी. इसलिए गंगा सप्तमी 23 अप्रैल को मनाई जाएगी.इस दिन दोपहर का शुभ समय सुबह 11:01 बजे से लेकर 1:38 बजे तक रहेगा.
स्नान से पहले गंगा मैया को प्रणाम करें और उनका स्मरण करें. सीधे नदी में उतरने से पहले थोड़ा गंगाजल हाथ में लेकर माथे पर लगाएं और अपने ऊपर छिड़कें. इसके बाद धीरे-धीरे जल में प्रवेश करें.स्नान के दौरान 3, 5 या 7 बार डुबकी लगाना शुभ माना जाता है और “हर-हर गंगे” का जप करना चाहिए.
गंगा स्नान तभी फलदायी माना जाता है जब शुद्धता और मर्यादा का पालन किया जाए.
स्नान के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भी विशेष पुण्य मिलता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Assam Gen Z Candidates: असम विधानसभा चुनाव में कुछ जेन जी उम्मीदवारों की चर्चा पूरे…
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना…
इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…
FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…
Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…
सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…