<
Categories: धर्म

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर इस एक स्तोत्र का पाठ करना है बेहद चमत्कारी, मिलेगा कई गुना लाभ

Shri Hanumat Pancharatnam: हनुमान जयंती के दिन लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, इन्ही में से एक है  ‘श्रीहनुमत पंचरत्नम’ का पाठ श्रद्धा और नियम के साथ किया गया यह पाठ जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने म भी मददगार माना जाता है.

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती का दिन भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा से पूजा-पाठ करते हैं और अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति की कामना करते हैं. मान्यता है कि अगर इस दिन कुछ विशेष स्तोत्रों का विधि-विधान से पाठ किया जाए, तो बजरंगबली जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं.

ऐसा ही एक खास और प्रभावशाली स्तोत्र है ‘श्रीहनुमत पंचरत्नम’, जिसका पाठ हनुमान जयंती के अवसर पर करना बहुत लाभकारी माना जाता है. यह स्तोत्र महान संत आदि शंकराचार्य द्वारा रचा गया है, जिसमें हनुमान जी के गुणों और उनकी महिमा का सुंदर वर्णन मिलता है.

कैसे करें ‘श्रीहनुमत पंचरत्नम’ का पाठ?

  • हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ, संभव हो तो लाल रंग के कपड़े पहनें. इसके बाद किसी शांत और पवित्र स्थान पर बैठ जाएं. बैठते समय दिशा का ध्यान रखें-पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठना शुभ माना जाता है.
  • अपने सामने हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति रखें और घी का दीपक जलाएं. पूजा के दौरान लाल फूल अर्पित करें और गुड़ या लड्डू का भोग लगाएं. इसके बाद मन को शांत रखें और अपनी मनोकामना को ध्यान में रखते हुए ‘श्रीहनुमत पंचरत्नम’ का पाठ शुरू करें.
  • आप अपनी सुविधा और श्रद्धा के अनुसार इस स्तोत्र का पाठ 1, 3, 7 या 11 बार कर सकते हैं. पाठ पूरा होने के बाद हनुमान जी की आरती करना न भूलें.

क्या है इस स्तोत्र का महत्व?

  • ‘श्रीहनुमत पंचरत्नम’ को एक बहुत शक्तिशाली स्तोत्र माना जाता है. इसमें हनुमान जी की भक्ति, शक्ति और सेवा भाव का वर्णन किया गया है. मान्यता है कि इस स्तोत्र का नियमित और सच्चे मन से पाठ करने पर जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.
  • कहा जाता है कि इससे भय, चिंता और नकारात्मकता दूर होती है और मन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. साथ ही, श्रीराम की कृपा भी प्राप्त होती है, क्योंकि हनुमान जी उनके परम भक्त हैं.

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस स्तोत्र का पाठ करने से मंगल और शनि से जुड़े दोषों का असर भी कम हो सकता है, जिससे जीवन में राहत मिलती है.

 Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Optical Illusion:क्या आपकी नजर है दूसरों से तेज? इस तस्वीर में छिपी बिल्ली को ढूंढकर दिखाइए

Optical Illusion: एक दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन इन दिनों लोगों को उलझन में डाल रहा है.…

Last Updated: April 1, 2026 18:29:06 IST

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे? वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई, बोलीं- दुनिया में युद्ध हो रहे हैं, तो…

Poonam Pandey: पूनम पांडे ने बीते दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा की…

Last Updated: April 1, 2026 18:27:16 IST

एयर कूल्ड vs ऑयल कूल्ड और लिक्विड कूल्ड इंजन में क्या है अंतर? कैसे करते हैं काम, क्या हैं फायदे-नुकसान

यह इंजन क्या और कैसा है इसके बारे में हमें नहीं पता होता है. चलिए…

Last Updated: April 1, 2026 18:24:30 IST

पहले नशे में धुत्त, अब सड़क पर ओवरस्पीडिंग, हरकतों से बाज नहीं आ रहा क्रिकेटर, पुलिस ने…

इंग्लैंड के एक क्रिकेटर पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मामले में 700 पाउंड…

Last Updated: April 1, 2026 18:10:44 IST

BJP office Bomb Blast: चंडीगढ़ दहला! BJP दफ्तर के बाहर जोरदार बम धमाका, पूरे शहर में मचा हड़कंप

Chandigarh Bomb Blast: BJP दफ्तर के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका, गूंज से थर्राया…

Last Updated: April 1, 2026 18:22:26 IST