<

अंतिम संस्कार में पहुंचे बंदर, महिला को लगे लगाकर रोए, देखकर भावुक हुए लोग

Rayara Doddi से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया, जहां 85 वर्षीय महिला, जो नियमित रूप से बंदरों को खाना खिलाती थीं, उनके निधन के बाद एक बंदर ने उन्हें गले लगाकर जैसे अंतिम विदाई दी. यह महिला इलाके में अपने दयालु स्वभाव और जानवरों के प्रति प्रेम के लिए जानी जाती थीं.

बंगलुरु के रायारा डोड्डी से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. रायरा डोड्डी में 85 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के निधन पर बंदर ने उन्हें गले लगाकर अलविदा कहा. 

यह महिला इलाके में अपने दयालु स्वभाव और जानवरों के प्रति गहरे प्रेम के लिए जानी जाती थीं. बंदर महिला से इस तरह से लिपटा हुआ है जैसे उसके किसी अपने का निधन हो गया है. यह वीडियो हर किसी को भावुक कर रहा है.

महिला को जानवरों से था अनोखा लगाव

यह बुजुर्ग महिला नियमित रूप से बंदरों को खाना खिलाती थीं, जिससे बंदरों के साथ उनका विशेष लगाव हो गया था. उनके निधन के बाद जब उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, तो एक बंदर वहां पहुंचा. उसने महिला को कसकर पकड़ लिया, मानो अपने तरीके से अंतिम विदाई दे रहा हो. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था और इंसान और जानवर के बीच गहरे रिश्ते को दर्शाता है.

इससे पहले भी हुईं हैं ऐसी घटनाएं 

मनुष्यों और जानवरों के लगाव की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर (जनवरी 2025) और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ (अक्टूबर 2025) में भी एक बेहद भावुक घटना सामने आई थी, जहां बुजुर्ग महिलाओं के अंतिम संस्कार में बंदर शामिल हुए थे. बंदरों ने न केवल शव के पास बैठकर सम्मान व्यक्त किया था, बल्कि अंतिम यात्रा में भी साथ चले थे, जिसे ग्रामीणों ने मानवीय-पशु प्रेम और ‘हनुमान जी’ का रूप मानकर देखा था.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

RCB के 2 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, IPL मे बनाया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जो रोहित-धोनी भी नहीं कर पाए

IPL Unique Record: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और गेंदबाज सुयश शर्मा ने आईपीएल…

Last Updated: June 2, 2026 13:37:55 IST

जवानी में जुर्म, बुढ़ापे में सजा, 34 साल पुराने केस में दोषी, वायरल वीडियो चौंक जाएंगे आप

एक बुजुर्ग को 34 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराया गया. बुजुर्ग की एक…

Last Updated: June 2, 2026 12:46:38 IST

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…

Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…

Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST