Hindi News / Dharam / Hartalika Teej 2022 If You Could Not Worship In The Morning On Hartalika Teej

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर सुबह नहीं कर पाए पूजा-अर्चना, तो जानें शाम की पूजा का मुहूर्त

Hartalika Teej 2022: आज पूरे देश हरतालिका तीज का व्रत किया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्रप्ति के […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Hartalika Teej 2022: आज पूरे देश हरतालिका तीज का व्रत किया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।

हरतालिका तीज का व्रत कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्रप्ति के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और निर्जला व्रत करती हैं। इस व्रत को सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है।

सावधान! 14 मार्च को होने वाला है कुछ बड़ा, कल का दिन हल्के में लेना पड़ जाएगा भारी, होली पर मिल रहे कई डरावने संकेत

Hartalika Teej

आज का दिन भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित माना जाता है। हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। हरतालिका तीज का व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो जानें हरतालिका तीज की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय।

हरतालिका तीज व्रत पूजा मुहूर्त

प्रातः काल हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त- सुबह 05:58 से लेकर सुबह 08:31 तक

शाम को हरतालिका तीज की पूजा का मुहूर्त- शाम 06:33 से रात 08:51 तक प्रदोष काल रहेगा।

हरतालिका तीज व्रत पारण- 31 अगस्त

हरतालिका तीज व्रत पूजा सामग्री

बता दें कि हरतालिका तीज व्रत की पूजा के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की मिट्टी या बालू की मूर्ति, शमी के पत्ते, कलश, दूर्वा, पीला वस्त्र, केले का पत्ता, बेलपत्र, सिंदूर, रोली, गंगाजल, धतूरा, कपूर, घी, दही, जनेऊ, शहद, कपूर, सुपारी, अक्षत औऱ सोलह श्रृंगार का सामान।

Also Read: हरतालिका तीज के दिन है दान का बड़ा महत्व, इन चीजों के दान देने से होगी शुभ फल की प्राप्ति

Tags:

Hartalika Teejlatest festival news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue